Breaking News

नई दिल्ली@विपक्ष का निर्वाचन आयोग तक मार्च रोका गया…8 घंटे के धरने के बाद राहुल-प्रियंका हिरासत में…

Share


राहुल बोले-देश के साथ जो हुआ वह देशद्रोह


नई दिल्ली,06 अक्टूबर 2026। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ विपक्षी नेताओं एवं सांसदों का मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक मार्च पुलिस ने रोक दिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के साथ जो किया गया है वह देशद्रोह है। सभी की जांच होगी। मार्च में बीजू जनता दल समेत लोकसभा और राज्यसभा के 300 से अधिक विपक्षी सांसद शामिल थे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी,प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग मुख्यालय से सटे आकाशवाणी भवन परिसर में धरना दिया। राहुल गांधी ने यहां पत्रकारों से कहा कि विपक्षी सांसद मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों से मिलने जा रहे थे,लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। देश की आवाज का प्रतिनिधित्व करने वाले करीब 300 सांसदों को निर्वाचन आयुक्तों से मिलने से क्यों रोका गया। जब सांसद निर्वाचन आयोग के कार्यालय से महज 50 गज की दूरी पर हैं और फिर भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा,तो लोकतंत्र का क्या मतलब रह जाता है। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है। एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दोनों 8 घंटे से ज्यादा समय से आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे थे। राहुल ने कहा था,‘वे ज्ञानेश कुमार से मिले बिना कहीं नहीं जाएंगे।’ पुलिस जब उन्हें हटाने पहुंची,तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया।
दिल्ली पुलिस बोली…राहुल ने मार्च निकालने कोई परमिशन नहीं ली…
दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि इंडिया ब्लॉक के नेता,6 अक्टूबर को सुबह करीब 10ः30 बजे संसद भवन से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च निकालेंगे। इसके लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया था,इसलिए हमारी तरफ से कोई परमिशन जारी नहीं की गई थी। इस जमावड़े को बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के उल्लंघन की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने बार-बार घोषणा कर प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक वापस जाने की अपील की गई। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं किया और वहां बने रहे। 260 व्यक्तियों, जिनमें 10 सांसद भी शामिल हैं, को हिरासत में लेकर दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में ले जाया गया, जहां उनके संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ज्ञानेश कुमार की मां बोलीं-राक्षसों ने घर गंदा कियाःगंगाजल छिड़का,आगरा में कांग्रेसियों ने दीवार पर ‘वोट चोर’ लिखा था
आगरा में मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का शुद्धिकरण किया गया। ज्ञानेश कुमार की 76 वर्षीय मां सत्यवती ने कहा, ‘28 सितंबर को कुछ राक्षस प्रवृत्ति के लोग घर के बाहर आए थे। उन्होंने घर को गंदा किया था। अब घर को शुद्ध किया जा रहा है। ‘ उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आयोजन है। इसे शांतिपूर्वक और शांति के लिए किया जा रहा है। घर के बाहर अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की महिलाएं जुटीं। सभी ने पीले रंग के कपड़े पहन रखे थे। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त के घर पहुंचकर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया गया। अब सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। ज्ञानेश कुमार का पैतृक घर आगरा के विजय नगर में है। 28 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर प्रदर्शन किया था।
राहुल ने बैरिकेड पर चढ़कर तिरंगा फहराया
पुलिस ने संसद मार्ग पर नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के बीच भारी बैरिकेड लगाए थे। इस बीच मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी सड़क पर धरने पर बैठ गए, फिर अचानक एक बैरिकेड पर चढ़ गए और तिरंगा लहराया। कई युवा सांसद भी उनके पीछे-पीछे गए। इस बीच, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ज्ञानेश, हो गया भाई… अब इस्तीफा देने का समय आ गया है।’ विपक्ष के नेताओं ने भी सीईसी के खिलाफ नारे लगाए, जैसे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो।’
खड़गे बोले-लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह आंदोलन देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए लोगों के अधिकार छीन रही है और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है। खड़गे ने कहा कि जिस तरह से सत्ता हासिल की गई,वह उचित नहीं था और इसे तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर देश में नौ राज्यों की विधानसभाएं भंग की जा सकती हैं,तो यहां की अवैध व्यवस्था भी खत्म होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी।
राहुल ‘ज्ञानेश,इट्स डन ब्रो’ का पोस्टर लेकर पहुंचे…
राहुल त्रद्गठ्ठर्-ं से कनेक्ट के लिए प्रदर्शन में ‘ज्ञानेश,इट्स डन ब्रो’का पोस्टर लेकर पहुंचे थे। उनका मकसद इस वर्ग को सीधे मैसेज देना था। देश में आज हर चौथा वोटर जेन-जी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कुल मतदाताओं में 18-29 साल के वोटरों की हिस्सेदारी 22.78′ थी।
अखिलेश बोले…ज्ञानेश कुमार
निष्पक्ष हैं तो हमारी बात सुनें…


अखिलेश यादव ने कहा- अगर ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष हैं तो उन्हें हमारी बात सुननी चाहिए। यह लोकतंत्र बचाने की बात है। पुलिस को बच्चों के साथ और प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
शिवराज सिंह बोले…यह
जनादेश का अपमान है…

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह जनादेश का अपमान है। यह लोकतंत्र की चिंता नहीं,हार की खीझ है। विपक्ष जनादेश का अपमान कर रहा है।


Share

Check Also

रायपुर@एसआईआर और ‘वोट चोरी’ को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

Share ,25 अक्टूबर से गांवों में लगेंगी चौपाल…दीपक बैज बोले…सरकार को करेंगे बेनकाब रायपुर,06 अक्टूबर …

Leave a Reply