ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के आयोजन में सत्य,अहिंसा,सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के नेतृत्व में संयुक्त रूप से जयंती समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान हजारी चौक के सामने स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों का सम्मान भी किया गया,कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा,स्वच्छता,सद्भाव और समानता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को स्मरण किया।
दोनों महापुरुषों के योगदान को किया याद-जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता की दिशा में नेतृत्व प्रदान किया,जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की,उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है,श्रमिकों का सम्मान उनके श्रम और योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश को दिशा देने वाले हैं,गांधी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया,वहीं शास्त्री ने सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि गांधी के श्रम की गरिमा और अंतिम व्यक्ति के सम्मान के विचार को आगे बढ़ाते हुए श्रमिकों का सम्मान किया गया।
सामाजिक एकता और सद्भाव का दिया संदेशः-राजकुमार जैन एवं अमित पूरी ने कहा कि गांधी ने देश को एकता, भाईचारे और अहिंसा का संदेश दिया, जबकि शास्त्री ने अपने कर्म और आचरण से राष्ट्रसेवा की मिसाल प्रस्तुत की,आज आवश्यकता है कि उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत किया जाए। रुक्मणी खोपरागढ़े एवं दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन त्याग,सादगी,संघर्ष और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है,उन्होंने हमेशा देश और समाज के हित को प्राथमिकता दी। शरण सिंह एवं टीपी सिंह ने कहा कि गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रमिकों का सम्मान महापुरुषों के विचारों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति है।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद-कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि जैन, गोपाल गुप्ता,नीलिमा श्यामल,अभिषेक वर्मा, व्यंकटेश सिंह,स्नेहिल शुक्ला,शुभम सिंह, भावेश जैन,ममता रजक,अजीत सिंह, रामगोपाल यादव,संजय यादव,के.डी.,संतोष वर्मा,चंद्रमणि,देव,कृष्ण चौधरी, सुलेमान खान,साबिर खान एवं सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी,ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
फोटो 03
श्रमिकों को बताया समाज की मजबूत नींव
रफीक मेमन एवं सुरेंद्र पाल माखीजा ने संयुक्त रूप से कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को नई दिशा दी,जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सरल जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से देशवासियों को प्रेरित किया। दोनों महापुरुषों के विचार समाज में प्रेम,भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। बलबीर सिंह एवं चुन्नू त्रिपाठी ने कहा कि गांधी और शास्त्री ने समाज के हर वर्ग के सम्मान तथा देशहित को प्राथमिकता दी,श्रमिक समाज और देश की प्रगति की मजबूत नींव हैं। उनका सम्मान उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। रूमा चटर्जी एवं निर्मला चतुर्वेदी ने कहा कि गांधी के सत्य,अहिंसा और स्वच्छता के विचार तथा शास्त्री की सादगी,ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी मार्गदर्शक हैं.सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur