Breaking News

अम्बिकापुर@जंगल में पांच फीट गड्ढा खोदकर दफनाई संदिग्ध वस्तु,कपड़ा बाहर निकला…

Share

बोलेरो से दो लोगों के उतरने की ग्रामीणों ने दी जानकारी

अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सनीबर्रा के सेमीघोघरा जंगल में शुक्रवार को उस समय हडकंप मच गया,जब ग्रामीणों ने घने जंगल में करीब पांच फीट गहरा गड्ढा खोदकर किसी संदिग्ध वस्तु को दफन किए जाने की जानकारी दी। गड्ढे से सफेद कपड़ा बाहर निकला हुआ था। ग्रामीणों को आशंका है कि गड्ढे में किसी व्यक्ति के शव को दफन किया गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही इसकी वास्तविकता सामने आएगी। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार दोपहर सफेद रंग की एक बोलेरो जंगल के किनारे आकर रुकी थी। वाहन से दो लोग फावड़ा लेकर नीचे उतरे। जंगल के आसपास मौजूद ग्रामीणों को लगा कि वे मिट्टी लेने आए होंगे। इसी दौरान जंगल किनारे केकड़ा पकड़ रहे बच्चों ने फावड़ा लिए लोगों को देखकर उनके छिपने की बात बताई। मवेशी चराने गए कुछ लोगों ने घने जंगल में गड्ढा खोदा हुआ देखा। उन्हें वहां किसी वस्तु को दफन किए जाने का संदेह हुआ तो लोगों उदयपुर थाना को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम जंगल में पहुंची और संदिग्ध स्थान की तलाश की,लेकिन शुरुआती खोज में कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि शाम हो जाने के कारण खुदाई नहीं कराया गया है। रविवार को मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद खुदाई कराया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply