स्कार्पियो में आए 3 बदमाश गाड़ी में जबरन बिठाया, यूपी में पकड़ाए आरोपी,ट्रक के पैसों को लेकर था विवाद
रायपुर,03 अक्टूबर 2026। रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय के अपहरण के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों को यूपी के मिर्जापुर से पकड़ा गया है। रायपुर से अपहरण के बाद आरोपी प्रतीक राय को लेकर उत्तर प्रदेश की ओर भागे थे। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी सर्विलांस की मदद से काले रंग की स्कॉर्पियो को ट्रेस किया। गाड़ी के मिर्जापुर की तरफ जाने पर यूपी पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद अहरौरा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। शुरुआती जांच में कारोबारी के अपहरण के पीछे वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर को रात करीब 9 बजे प्रतीक राय की पत्नी अनिता राय ने खमतराई थाने में सूचना दी कि उनके पति घर वापस नहीं आए हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने डीएम टावर और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी में पता चला कि उसी दिन दोपहर करीब 2ः28 बजे तीन युवक प्रतीक को जबरन काले रंग की यूपी नंबर की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले गए थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur