Breaking News

रायपुर,@छत्तीसगढ़ कैडर के आईएफएस अफसर और पत्नी का विवाद सार्वजनिक

Share


पत्नी ने वीडियो जारी कर लगाए प्रताड़ना के आरोप, अधिकारी बोले-बेबुनियाद आरोप,कोर्ट में की शिकायत


रायपुर,03 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी पंकज सिंह राजपूत और उनकी पत्नी अदिति सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक हो गया है। अदिति सिंह ने वीडियो जारी कर पति, सास, ससुर पर मानसिक, सामाजिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पति पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और नाबालिग बेटे के साथ अनुचित व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। अदिति सिंह ने वीडियो में कहा कि उन्हें ससुराल पक्ष की ओर से सामाजिक और आर्थिक रूप से भी परेशान किया गया। उन्होंने अपने साथ हुई बातों को सार्वजनिक करते हुए अपनी स्थिति बताई। इसके बाद मामला चर्चा में आया और अधिकारी पंकज सिंह राजपूत ने भी मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। पंकज सिंह राजपूत ने पत्नी के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद करीब पांच साल से अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि यह निजी और न्यायालय से जुड़ा मामला है, जिसे सार्वजनिक मंच पर उठाना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बच्चे के अभिभावक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पंकज राजपूत ने बताया कि वीडियो जारी किए जाने के मामले में उन्होंने कोर्ट में शिकायत दी है। उनका आरोप है कि इस तरह वीडियो जारी कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं और मामले से जुड़े विवाद पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है।


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़@ गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों को नमन,श्रमिकों का सम्मान

Share ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के आयोजन में सत्य,अहिंसा,सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को …

Leave a Reply