बीजेपी सांसद के बचाव पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा… हम सीईसी का इस्तीफा मांग रहे हैं,बीजेपी क्यों जवाब दे रही
दुर्ग-भिलाई,03 अक्टूबर 2026। एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर दुर्ग में सियासत तेज हो गई है। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद अब दुर्ग के राजीव भवन में कांग्रेस समेत गठबंधन से जुड़े दलों की बैठक हुई। इसमें सीपीएम, सीपीआई,समाजवादी पार्टी समेत अन्य सहयोगी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण में कथित गड़बडि़यों और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बीजेपी सांसद विजय बघेल की ओर से ज्ञानेश कुमार के बचाव में प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यही तो हम जानना चाहते हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है। जब हम बीजेपी पर बोलते हैं तो ज्ञानेश कुमार बचाव करने के लिए सामने आ जाते हैं और जब हम ज्ञानेश कुमार को बोल रहे हैं तो बीजेपी के सांसद जवाब देते हैं। बीजेपी नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। ऐसे में बीजेपी सांसदों और मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं की ओर से ज्ञानेश कुमार का बचाव किए जाने पर सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि हम तो इलेक्शन कमीशन के आयुक्त को हटाने की बात कह रहे हैं,आपको दर्द और परेशानी क्यों हो रही है? हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की बात कह रहे हैं तो बीजेपी के लोग बीच में क्यों आ रहे हैं? कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने दावा किया किसाढ़े 13 करोड़ लोगों का नाम काट दिया गया है। विपक्षी दलों का कहना है कि मतदाता अधिकारों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur