कोंडागांव,03 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने शनिवार को बड़ा आंदोलन किया। रैली निकालने के बाद विकास नगर स्टेडियम में समाज के करीब 12 हजार लोग एकजुट हुए। इसके मद्देनजर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए। जानकारी के मुताबिक, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इस कड़ी में दूसरे चरण में आंदोलन आज कोंडागांव पहुंचा। जहां रैली निकालकर समाज के लोग बड़ी संख्या में विकास नगर स्टेडियम में आयोजित आंदोलन में शामिल हुए। मांगे पूरी नहीं तक समाज ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के संभागीय अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया कि हक के लिए आवाज उठाने आज कोंडागांव में समाज के लोग बड़ी संख्या एकजुट हुए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur