हैदराबाद,03 अक्टूबर 2026। हैदराबाद में आर्मी फेसिलिटी से हथियार चोरी के मामले में शनिवार को ३ सेना कर्मियों समेत ७ लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी मल्काजगिरी पुलिस कमिश्नर बी सुमति ने दी। इस मामले में मुख्य आरोपी तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले का पूर्व हवलदार उप्पुथल्ला मल्लेश है। उसे ११ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। मल्लेश पर ३० और ३१ अगस्त की दरमियानी रात बोलारम में कोटे और बटालियन मैगजीन ्र्य-२०३ असॉल्ट राइफलें और गोलियां चोरी करने का आरोप है। चोरी का सामान नागरकुर्नूल के अचामेप्ट में उसके पिता के घर छिपाया गया था। पुलिस ने बताया कि चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। जांच में किसी आतंकी या उग्रवादी संगठन से कनेक्शन नहीं मिला। पुलिस ने जांच के दौरान शनिवार को ७ और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें ३ सेवारत सेना के जवान,पश्चिम बंगाल के २ लोग, मुख्य आरोपी मल्लेश का एक चचेरा भाई और उसका एक दोस्त शामिल हैं। मल्लेश ने यह वारदात अन्य आरोपियों की मदद से की थी। पुलिस के मुताबिक,उसका मकसद बड़ी रकम जुटाने के लिए चोरी और लूट की वारदातें करना था। बी सुमति ने कहाच्जांच के अनुसार,मल्लेश ने अन्य आरोपियों की मदद से हथियार चुराए। उसका मकसद बड़ी संपत्ति से जुड़े अपराध करना था। किसी आतंकी या उग्रवादी संगठन से संबंध नहीं मिला। च्मल्लेश २० बटालियन,मद्रास रेजिमेंट में हवलदार था। अनुशासनहीनता और खराब सेहत के कारण उसे इसी साल जून में समय से पहले रिटायर कर दिया गया था। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur