Breaking News

नई दिल्ली@नायरा का पेट्रोल 5 और डीजल 3 महंगा

Share


भोपाल में एक लीटर पेट्रोल 120 और डीजल 103 का हुआ,कच्चा तेल महंगा होना वजह


नई दिल्ली,03 अक्टूबर 2026। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 प्रति लीटर और डीजल में 3 प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई कीमतें शनिवार सुबह से ही लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में एक लीटर पेट्रोल 119.54 और डीजल 102.64 का हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई तेजी के बाद रिटेल कीमतों और बढ़ती लागत के बीच के अंतर को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस साल की शुरुआत में जब ईरान संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई थी,तब कंपनी ने 26 मार्च को भी पेट्रोल 5 और डीजल 3 प्रति लीटर महंगा कर दिया था। हालांकि,बाद में जब पश्चिम एशिया में तनाव कम हुआ और अंतरराष्ट्रीय क्रूड के दाम घटे,तो कंपनी ने 1 जुलाई को पेट्रोल 5 और डीजल 3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया था। अभी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन,भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं जियो ने भी अभी कोई बदलाव नहीं किया है।


Share

Check Also

हैदराबाद@हैदराबादक्साथियों की मदद से ताले तोड़े,बैंक लूटने वाले थे,7 गिरफ्तार

Share हैदराबाद,03 अक्टूबर 2026। हैदराबाद में आर्मी फेसिलिटी से हथियार चोरी के मामले में शनिवार …

Leave a Reply