Breaking News

रायपुर@सीएम साय ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की मुलाकात,छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Share


रायपुर,02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से मुलाकात की। सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा…आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी का नवदायित्व मिलने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास,डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से बस्तर में विकास की नई संभावनाओं और बदलते स्वरूप को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सीएम साय ने कहा, स्मृति ईरानी का व्यापक राष्ट्रीय अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के हमारे संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगा।

।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply