Breaking News

अम्बिकापुर@हाथियों के उत्पात से सहमे ग्रामीण,26 हाथियों की निगरानी में जुटा वन अमला

Share


उदयपुर के कर्मकठरा जंगल में डटा हाथियों का दल,फसल रौंदी और घर तोड़ा,खदेड़े गए 12 हाथी फिर लौटे

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर क्षेत्र में हाथियों का दल रातभर उत्पात मचाता रहा। बुधवार रात अलकापुरी के जंगल में शावक की मौत के बाद हाथियों का दल कर्मकठरा और रानुमाडा जंगल की ओर बढ़ गया। इस दौरान हाथियों ने कई स्थानों पर धान की फसल रौंद दी और एक ग्रामीण का घर भी तोड़ दिया। वन विभाग की टीम ने रातभर निगरानी करते हुए हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर खदेडऩे का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे हाथियों का दल कर्मकठरा और रानुमाडा जंगल में दो हिस्सों में बंट गया। वन अमले ने कर्मकठरा जंगल में मौजूद करीब 12 हाथियों को खदेडऩे की कोशिश की। इसी दौरान मोहनपुर उपका में हाथियों ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथियों का दल मानपुर के कूरमन तालाब के पास कई घंटे रुका रहा। आगे जुकमा के पास हाथियों ने पहलवान नामक ग्रामीण के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वन विभाग की टीम ने रात में करीब 12 हाथियों को कर्मकठरा जंगल से दूर खदेडऩे में सफलता हासिल की। हालांकि सुबह करीब 3 बजे हाथी एक-एक कर फिर कर्मकठरा जंगल की ओर लौटने लगे। फूनगी के पास भी एक हाथी को जंगल की ओर जाते देखा गया। फिलहाल उदयपुर क्षेत्र के कर्मकठरा जंगल में करीब 26 हाथियों का दल मौजूद है। वन विभाग की टीमें आसपास लगातार निगरानी कर रही हैं।


Share

Check Also

कांकेर@नदी में बहे दो मासूमों का शव बरामद,इलाके में पसरा मातम

Share कांकेर,02 अक्टूबर 2026। पखांजूर के इरपानर से पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से …

Leave a Reply