Breaking News

अम्बिकापुर@गांधी-शास्त्री जयंती पर फेडरेशन ने किया माल्यार्पण,वृद्धाश्रम में मनाया राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

Share


वृद्धजनों को फल बांटकर दिया सम्मान का संदेश


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सरगुजा एवं पतंजलि योग समिति द्वारा गुरुवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 11 बजे गांधी चौक पहुंचकर फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, महात्मा गांधी अमर रहें और लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें के नारों से गांधी चौक गूंज उठा। इसके बाद उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में राघोपुरी स्थित वृद्धाश्रम में राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। यहां फेडरेशन के सदस्यों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उन्हें फल वितरित किए और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम’ सहित प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए गए। आयोजकों ने कहा कि गांधी जयंती केवल उन्हें याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों को जीवन में उतारने का दिन है। वहीं वृद्धजनों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान,संवेदना और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में फेडरेशन अध्यक्ष कमलेश सोनी, हरिशंकर सिंह,अनिल तिवारी,सुजान बिंद,अमित वर्मा,नवीन केशरी,बिजेंद्र यादव,सऊद अंसारी, एमएस आजाद,अनीसा अंसारी,इन्दु कुशवाहा, रेशमा केरकेट्टा,श्रीमती रजनी बिंद,कमलकांत सेन, सुरेश गायकवाड़,वीरेंद्र चौधरी,अंकुर सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

कांकेर@नदी में बहे दो मासूमों का शव बरामद,इलाके में पसरा मातम

Share कांकेर,02 अक्टूबर 2026। पखांजूर के इरपानर से पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से …

Leave a Reply