Breaking News

अम्बिकापुर@गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान,मानव उत्थान सेवा समिति ने दिया स्वच्छता का संदेश

Share


नगर निगम कार्यालय से गौरव पथ और बस स्टैंड तक चला सफाई अभियान,स्वयंसेवकों ने निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर की सफाई

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। गांधी जयंती के अवसर पर मानव धर्म के प्रणेता एवं समाजसेवी सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को अंबिकापुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम कार्यालय से गौरव पथ और बस स्टैंड क्षेत्र तक चले अभियान में समिति के सदस्यों एवं मानव सेवा दल के स्वयंसेवकों ने निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
समिति के अनुसार, सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के दिशा-निर्देश में 1 से 10 अक्टूबर तक देशभर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर भी विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और आसपास के वातावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति के विचारों और व्यवहार की शुद्धता भी उतनी ही जरूरी है। मानव उत्थान सेवा समिति के साधु-संतों द्वारा वर्षभर सामाजिक सद्भाव, शांति, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मानवीय दुर्गुणों का त्याग कर सकारात्मक विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा वर्ष में दो विशेष अवसरों—1 जनवरी और 2 अक्टूबर—पर बाहरी स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जाता है। अभियान का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि जब व्यक्ति के भीतर और बाहर दोनों स्तरों पर स्वच्छता होगी,तभी स्वच्छ और स्वस्थ समाज की कल्पना साकार होगी। समिति के सदस्यों ने कहा कि व्यक्ति के विचारों में शुद्धता और सकारात्मकता आने पर ही समाज में शांति,सद्भाव और भाईचारा मजबूत होगा तथा देश विकास और प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ेगा। स्वच्छता अभियान के दौरान नगर निगम कर्मचारियों तथा समिति से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।


Share

Check Also

कांकेर@नदी में बहे दो मासूमों का शव बरामद,इलाके में पसरा मातम

Share कांकेर,02 अक्टूबर 2026। पखांजूर के इरपानर से पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से …

Leave a Reply