Breaking News

अम्बिकापुरा@आशा निकुंज में परवाज सेवा किटी का आयोजन, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Share


नशामुक्त समाज के लिए युवाओं की भूमिका अहम, अभिरुचि केंद्र में बालिकाओं को मिलेगा विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। परवाज के अंतर्गत सेवा किटी समूह की ओर से आशा निकुंज में सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। आयोजन में आशा निकुंज की प्राचार्या सिस्टर श्वेता आतिथ्य के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संस्थापिका वंदना दत्ता, नीलिमा मिश्रा, ज्योति द्विवेदी, स्मिता तिवारी एवं श्रद्धा खेरपांडे मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वंदना दत्ता एवं नीलिमा मिश्रा ने बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वयं नशे से बचने के साथ अपने परिवार और आसपास नशे की गिरफ्त में आए लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा— ‘दूसरों को हराने के लिए नहीं, जीतने के लिए दौड़ें।’ वक्ताओं ने बच्चों से सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
11 अक्टूबर से अभिरुचि केंद्र में प्रशिक्षण
सेवा किटी समूह की ओर से बताया गया कि 11 अक्टूबर से अभिरुचि केंद्र की शुरुआत की जा रही है। यहां बालिकाओं को मानसिक स्वास्थ्य, करियर गाइडेंस, रंगोली, पेंटिंग, संगीत और नृत्य सहित विभिन्न विधाओं का नियमित प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। इसके लिए बालिकाओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को सेनेटरी पैड का निःशुल्क वितरण भी किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।


Share

Check Also

कांकेर@नदी में बहे दो मासूमों का शव बरामद,इलाके में पसरा मातम

Share कांकेर,02 अक्टूबर 2026। पखांजूर के इरपानर से पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से …

Leave a Reply