Breaking News

अंबिकापुर@गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा ने किया नमन

Share


प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भाजपा पदाधिकारियों ने याद किए महापुरुष, सत्य-अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

अंबिकापुर,02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा सरगुजा ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, भाजपा सरगुजा जिला प्रभारी गोपाल साहू और जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अनुराग सिंह देव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को अपने जीवन का आधार बनाकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए संगठित किया। उनके विचार आज भी समाज को सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से सार्वजनिक जीवन में आदर्श स्थापित किया। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश देश की सुरक्षा और कृषि की मजबूती के महत्व को रेखांकित करता है।
जिला प्रभारी गोपाल साहू ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। दोनों महापुरुषों ने अपने आचरण से यह संदेश दिया कि राष्ट्र निर्माण केवल विचारों से नहीं, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण से होता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्री की सादगी और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर काम करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, विकास पांडेय, मधु चौदहा, निश्चल प्रताप सिंह, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, शैलेश सिंह शैलू, नीलम राजवाड़े, अंकित जायसवाल, संजीव वर्मा, सत्यम साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@अजय चंद्राकर बोले…यूथ कांग्रेस चुनाव की सीबीआई जांच हो

Share फर्जी वोटिंग और सदस्यता शुल्क पर उठाए सवाल,कांग्रेस बोली…कुंठित मानसिकता से बयानबाजी कर रहे …

Leave a Reply