Breaking News

लखनपुर@ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Share


-संवाददाता-
लखनपुर 02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 2 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर याद किया।कांग्रेसियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को अन्याय के खिलाफ सबसे प्रभावशाली अस्त्र बनाने वाले महात्मा गांधी ने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया।
आज जब उनके विचारों और मूल्यों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हैं, तब बापू के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और न्याय के सिद्धांतों पर अडिग रहना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। ‘सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।’ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन भारत के लिए समर्पण की अद्भुत मिसाल है। भूमि सुधारों से लेकर हरित और दुग्ध क्रांति की नींव मजबूत करने तक, रेलवे में तीसरी श्रेणी समाप्त करने से लेकर बसों में महिलाओं के लिए सीटों की व्यवस्था तक और 1965 के युद्ध में देश को दृढ़ नेतृत्व देने तक, राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। गांधीवादी मूल्यों से परिपूर्ण उनका सरल जीवन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंह देव, रमेश जयसवाल, सराफत अली, देवनारायण सिंह, मामू प्रसाद अग्रवाल, देवधारी पटेल, कृष्णा प्रसाद यादव, गणेश गुप्ता, जगरोपन यादव, मकसूद हुसैन, मोजिब खान, रामसुजान द्विवेदी, जसीमुद्दीन खान,इमरान हुसैन, हरेंद्र गुप्ता, अम्बिका यादव सहित कांग्रेस के पदाधिकारि और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


Share

Check Also

सूरजपुर/ सोनपुर@ प्राधिकृत अधिकारी श्यामलाल सिंह की अनुपस्थिति और बार-बार नई पंजी संधारित किए जाने पर सदस्यों ने उठाए सवाल

Share 30 सितंबर की वार्षिक साधारण आमसभा में किसानों ने मांगी पुरानी कार्यवाही पंजीविवादित कर्मचारी …

Leave a Reply