Breaking News

एमसीबी@ गांधी जयंती पर बच्चों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री,दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित,संस्था को 1 लाख सहायता की घोषणा

Share

  • गांधी जयंती पर बच्चों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम,प्रतिभा देख हुए भावुक
  • मंत्री रामविचार नेताम ने बच्चों से कहा… अपनी प्रतिभा को बड़े मंच तक लेकर जाएं
  • स्वच्छता से सेवा तक…गांधी जयंती पर एमसीबी में प्रभारी मंत्री का संवेदनशील दौरा
  • गांधी-शास्त्री को नमन,फिर छात्रावास और दिव्यांग विद्यालय का निरीक्षण,सेवा संकल्प के साथ मनाई गांधी जयंती
  • नेत्रहीन बच्चों ने सुनाया सुंदरकांड, दिखाई अद्भुत प्रतिभा,मंत्री ने कहा…आप किसी से पीछे नहीं
  • दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा ने जीता मंत्री का दिल,एक लाख रुपये सहायता की घोषणा…
  • छात्राओं से छात्रावास की व्यवस्था पूछी,दिव्यांग बच्चों के साथ बैठकर सुना रामायण पाठ


-संवाददाता-
एमसीबी,02 अक्टूबर 2026(घटती-घटना)।
गांधी जयंती के अवसर पर जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मनेन्द्रगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सेवा, स्वच्छता, शिक्षा और संवेदनशीलता का संदेश दिया। उन्होंने मनेन्द्रगढ़ के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास तथा एमसीबी जिला नेत्रहीन, विकलांग शिक्षण-प्रशिक्षण विद्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली,गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान 2026 से जोड़ा गया, इस दौरान स्वच्छता,जनसेवा और जरूरतमंदों तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश– गांधी जयंती के अवसर पर सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत स्वच्छता दिवस के रूप में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं,इसके माध्यम से स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया,कार्यक्रम में स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण-गांधी जयंती के अवसर पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने मनेन्द्रगढ़ स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया,उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली,निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं के रहने की व्यवस्था,भोजन,पेयजल, स्वच्छता,शौचालय,अध्ययन की सुविधा, बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली,प्रभारी मंत्री ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं तथा दैनिक आवश्यकताओं के संबंध में सीधे बातचीत की,उन्होंने अधिकारियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं एवं छात्राओं की आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की,उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए,साथ ही छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने,अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
दिव्यांग विद्यालय में बच्चों से किया आत्मीय संवाद-इसके बाद प्रभारी मंत्री ने एमसीबी जिला नेत्रहीन,विकलांग शिक्षण-प्रशिक्षण विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दिव्यांग बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई,भोजन,आवासीय सुविधाओं एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली, बच्चों की प्रतिभा,आत्मविश्वास और उत्साह से प्रभावित होकर प्रभारी मंत्री ने संस्था के संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की,उन्होंने बच्चों के लिए साउंड सिस्टम बॉक्स तथा फल-फूल भी भेंट किए,साथ ही संस्था की आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए।
स्वागत गीत और सुंदरकांड की चौपाई ने मोहा मन-विद्यालय पहुंचने पर नेत्रहीन बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर प्रभारी मंत्री सहित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया, बच्चों ने संगीत के साथ रामायण का पाठ प्रस्तुत किया और सुंदरकांड की चौपाई सुनाकर सभी का मन मोह लिया,इसके साथ ही बच्चों ने जीव-जंतुओं की अलग-अलग आवाजें निकालकर अपनी विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन किया,बच्चों की प्रस्तुति में आत्मविश्वास,अनुशासन और प्रतिभा देखकर उपस्थित अतिथियों ने उनकी सराहना की, बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित प्रभारी मंत्री ने कहा कि उनके लिए यह अवसर बेहद भावुक और यादगार है,बच्चों के बीच आकर उनसे मिलने, बैठने और चर्चा करने का अवसर मिलना उनके लिए आत्मीय खुशी का क्षण है, उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का जो जज्बा है, वह किसी से कम नहीं है।
प्राचार्य ने संस्था की समस्याओं से कराया अवगत- विद्यालय के प्राचार्य संतोष चढ़ोकर ने संस्था की वर्तमान आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्रभारी मंत्री को दी,उन्होंने बताया कि संस्था के संचालन में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,उन्होंने तकनीकी कारणों से उत्पन्न आर्थिक समस्या का उल्लेख करते हुए संस्था में कार्यरत शिक्षकों के वेतन में वृद्धि किए जाने की अपील की, प्राचार्य ने बताया कि संस्था को बच्चों के भरण-पोषण के लिए वर्तमान में केवल 600 रुपये की राशि प्राप्त होती है, जिससे भरण-पोषण की व्यवस्था में कठिनाई आती है, उन्होंने इस राशि को बढ़ाने का भी आग्रह किया।
बच्चों की पढ़ाई, भोजन और ब्रेल लिपि की ली जानकारी-प्रभारी मंत्री ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की संख्या और उनके संबंध में विस्तार से जानकारी ली, उन्होंने पूछा कि किन-किन जिलों के बच्चे यहां अध्ययन कर रहे हैं और उन्हें किस प्रकार की शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है,उन्होंने बच्चों से भोजन व्यवस्था की जानकारी सीधे ली और शिक्षकों से उनकी पढ़ाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की,शिक्षकों ने बताया कि बच्चों को ब्रेल लिपि के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है,मंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और रुचियों को समझा तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया,उन्होंने जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम को विद्यालय का नियमित रूप से निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों की आवश्यकताओं का समय पर निराकरण हो सके।
आप किसी से भी पीछे नहीं हैं- प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि वे किसी से भी पीछे नहीं हैं, पढ़ाई, संस्कृति,संगीत, रामायण और महाभारत के ज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है, उन्होंने कहा कि संगीत के साथ जिस सुंदर अंदाज में बच्चों ने रामायण का पाठ प्रस्तुत किया, उससे वे और उपस्थित सभी लोग बेहद प्रभावित हुए हैं, बच्चों की प्रस्तुति में प्रतिभा के साथ आत्मविश्वास और सीखने की अद्भुत इच्छा दिखाई देती है,उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी बच्चे स्वस्थ और खुश रहें तथा जीवन में जिन ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं, उन ऊंचाइयों तक पहुंचें,उनके सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने के लिए उनका हौसला हमेशा मजबूत बना रहे।
मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश-प्रभारी मंत्री ने संस्था की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संस्था में जो भी मूलभूत आवश्यकताएं हैं,उन्हें बेहतर किया जाएगा,उन्होंने शौचालय,पेयजल, बिस्तर सहित अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही,साथ ही संस्था के आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए गए,उन्होंने कहा कि सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा और संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों तक सुविधाओं को पहुंचाना है,दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं को समझना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी इसी सेवा भावना का हिस्सा है।
बच्चों की कला और आवाज को बड़े मंच तक पहुंचाने पर जोर-प्रभारी मंत्री ने बच्चों की संगीत प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा केवल संस्था तक सीमित नहीं रहनी चाहिए,बच्चों के पास संगीत और गायन की विशेष कला है,इसके लिए एक अच्छी कार्यक्रम टीम तैयार की जा सकती है, जिसके माध्यम से वे बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं,उन्होंने कहा कि बच्चों की कला और आवाज में इतनी क्षमता है कि वे आगे चलकर बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं,उन्होंने कहा कि बच्चों की इसी प्रतिभा को उनकी ताकत बनाकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। उनके अंदर जो जज्बा,जुनून और कुछ कर गुजरने की इच्छा है,उसे मिलकर आगे लेकर जाना है।
संस्था के लिए एक लाख रुपये की सहायता-प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने संस्था की गतिविधियों,संचालन और आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की,उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग करना नहीं है,बल्कि बच्चों के अंदर मौजूद प्रतिभा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की भावना को प्रोत्साहित करना है,उन्होंने बच्चों के अंदर मौजूद क्षमताओं को सही मंच और अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया,साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे स्वस्थ रहें, खुश रहें,निरंतर आगे बढ़ें और अपने परिवार,संस्था तथा पूरे जिले का नाम रोशन करें,इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने बच्चों को साउंड सिस्टम बॉक्स एवं फल-फूल भेंट किए,बच्चों के साथ आत्मीय संवाद और उनकी प्रतिभाओं की प्रस्तुति से विद्यालय में उत्साह और खुशी का वातावरण रहा।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद-इस दौरान नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव,उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा,पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले,कलेक्टर संतन देवी जांगड़े,पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह,जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम,अपर कलेक्टर नम्रता डोगरे, एसडीएम लिंगराज सिदार,विजयेंद्र सारथी, तहसीलदार श्रुति धुर्वे,जिला संगठन प्रभारी एमसीबी बाबूलाल अग्रवाल,संस्कार अग्रवाल, प्राचार्य संतोष चढ़ोकर,शिक्षक राकेश गुप्ता, गोपाल तिवारी,रामनाथ,रामनारायण सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
गांधी और शास्त्री को किया नमन
मनेन्द्रगढ़ के गांधी चौक स्थित स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े एवं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया, इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया, उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की, उनके जीवन और विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं, उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को सम्मान देने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांधी जयंती का विशेष महत्व है, सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।


Share

Check Also

लखनपुर@ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Share -संवाददाता-लखनपुर 02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 2 अक्टूबर दिन शुक्रवार …

Leave a Reply