Breaking News

बालाघाट@राहुल बालाघाट में मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिले

Share


कहा… सरकार बीमारियों से निपटने में नाकाम,मध्य प्रदेश का हर पांचवां नागरिक आदिवासी

बालाघाट,01 अक्टूबर 2026। राहुल गांधी ने गुरुवार को बालाघाट के बिरसा ब्लॉक के जगला गांव में बैगा आदिवासियों से मुलाकात की। यहां वे एक घंटे रुके। इस दौरान वे उन बच्चों के परिवारों से भी मिले, जिनकी बीमारी के चलते मौत हुई थी। राहुल से मिलने के लिए आसपास के गांवों के डेढ़ हजार लोग पहुंचे थे। राहुल ने कहा, बीमारी से निपटने में राज्य सरकार पूरी तरह फेल रही है। वे यह मुद्दा लोकसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी महिलाओं को ‘लाड़ली बहना स्कीम’ का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे पहले रास्ते में राहुल ने माटे प्राथमिक शासकीय स्कूल में बच्चों से 15 मिनट मुलाकात की। उनसे मिड डे मील के बारे में जाना। बालाघाट जिले में पिछले 3 महीनों में कुपोषण और मलेरिया से 32 आदिवासी बच्चों की मौत हुई है। कांग्रेस का आरोप है कि यह संख्या ज्यादा है। सरकार आंकड़े छुपा रही है। उधर, बीजेपी ने इस दौरे को राजनीतिक माइलेज लेने की कवायद बताया है। मध्य प्रदेश की आबादी में आदिवासियों की हिस्सेदारी 21.1′ है, यानी हर पांचवां व्यक्ति। इसका असर चुनाव में भी दिखता है। विधानसभा की 230 सीटों में 47 स्भ् के लिए आरक्षित हैं, जबकि 37 अन्य सीटों पर भी आदिवासी वोट अहम माना जाता है। यानी कुल 84 सीटों पर इसका असर है। लोकसभा की 29 सीटों में 6 स्भ् के लिए आरक्षित हैं।
आधे से ज्यादा लोगों को मुआवजा तक नहीं मिला : राहुल गांधी ने कहा कि बीमारी और कुपोषण से बहुत बच्चों की मौत हुई, लेकिन सरकार ने कोई सपोर्ट नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि आधे से ज्यादा लोगों को मुआवजा तक नहीं दिया गया। राहुल ने कहा कि गांव में स्कूल-अस्पताल और सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मनरेगा को शुरू करना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि बीमारी और कुपोषण के कारण मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को हिंदुस्तान के बीच में छोड़ दिया गया है। राहुल ने केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार को फेल बताया। राहुल गांधी ने कहा कि बीमारी के मामले में सरकार फेलियर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया जाएगा। राहुल ने आदिवासी महिला को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिलने पर भी सवाल खड़े किए।


Share

Check Also

नई दिल्ली@केन्द्र सरकार आज ‘सबकी योजना,सबका विकास’ अभियान का करेगी शुभारंभ

Share नई दिल्ली,01 अक्टूबर 2026। केन्द्र सरकार आज देश भर में विशेष ग्राम सभाओं का …

Leave a Reply