Breaking News

नई दिल्ली@राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार और भाजपा को घेरा…फॉर्म-7 के जरिए 15000 वोटर हटाने का लगाया आरोप

Share


नई दिल्ली,01 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के बेलगावी में मतदाता सूची को लेकर विवाद अब और तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फॉर्म-7 के जरिए करीब 15 हजार मतदाताओं के नाम हटाने की कथित कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि 22, 23 और 24 सितंबर को बड़ी संख्या में फॉर्म-7 आवेदन सामने आए। इनके जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने की तैयारी की जा रही थी। राहुल ने इस मामले को वोट चोरी से जोड़ते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि बेलगावी में केवल तीन दिनों में करीब 15 हजार मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए फॉर्म-7 की बड़ी संख्या में आवेदन आए। उन्होंने दावा किया कि 22, 23 और 24 सितंबर को ये आवेदन जमा किए गए। राहुल के मुताबिक,इन आवेदनों के निशाने पर मुस्लिम,एससी,एसटी और ओबीसी मतदाता थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन समुदायों के बड़ी संख्या में लोग भाजपा के खिलाफ मतदान करते हैं और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। आगे आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने का काम केंद्रीकृत तरीके से सॉफ्टवेयर के जरिए किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि चुनिंदा लोगों के खिलाफ भाजपा और चुनाव आयोग से जुड़े लोग मिलकर थोक में फॉर्म-7 भरते हैं और इस तरह बड़ी संख्या में नाम वोटर लिस्ट से गायब किए जा सकते हैं। राहुल ने यह भी सवाल उठाया कि कर्नाटक कांग्रेस के नेता कथित मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे हैं, फिर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर एफआईआर को लेकर क्या रुख है। उन्होंने एसआईआर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए।


Share

Check Also

नई दिल्ली@केन्द्र सरकार आज ‘सबकी योजना,सबका विकास’ अभियान का करेगी शुभारंभ

Share नई दिल्ली,01 अक्टूबर 2026। केन्द्र सरकार आज देश भर में विशेष ग्राम सभाओं का …

Leave a Reply