Breaking News

बांदा@ शिक्षकों एवं साहित्यकारों से राष्ट्रीय सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

Share


बांदा,30 सितम्बर 2026 ।
प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और रचनात्मक कार्य करने वाले शिक्षकों-शिक्षिकाओं तथा साहित्यकारों से वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। शैक्षिक संवाद मंच द्वारा श्रीमती रामबाई दीक्षित शिक्षा सम्मान, श्री हरिनाथ दूबे स्मृति साहित्य सम्मान और श्री बाबूराम यादव कर्मयोगी शिक्षक सम्मान सहित पांच राष्ट्रीय सम्मानों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।
चयनित शिक्षकों एवं साहित्यकारों को लखनऊ में 25 एवं 26 अक्टूबर को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के तहत 1100 रुपए मानधन, स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र, मोती की माला, लेखनी और श्रीफल प्रदान किया जाएगा।
शैक्षिक संवाद मंच के संयोजक दुर्गेश्वर राय ने बताया कि सभी पांचों राष्ट्रीय सम्मानों के लिए मंच द्वारा गूगल फॉर्म जारी कर ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं साहित्यकार 10 अक्टूबर 2026 तक अपनी प्रविष्टियां ऑनलाइन भेज सकते हैं। चयन समिति द्वारा चयनित नामों की घोषणा 15 अक्टूबर को की जाएगी।
उन्होंने बताया कि श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान उनके सुपुत्र, शिक्षक एवं साहित्यकार तथा शैक्षिक संवाद मंच के संस्थापक प्रमोद दीक्षित मलय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। वहीं श्री हरिनाथ दूबे स्मृति साहित्य सम्मान उनके सुपुत्र शिक्षक डॉ. अरविन्द कुमार द्विवेदी तथा श्री बाबूराम यादव कर्मयोगी शिक्षक सम्मान उनके सुपुत्र विजय शंकर यादव के सौजन्य से प्रदान किए जाते हैं। लखनऊ में होने वाले समारोह में चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।


Share

Check Also

चंडीगढ़@पंजाब में नशे के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाह

Share 31 दिसंबर 2029 के बाद नहीं रहेगा कोई भी नशे का कारोबारी : अमित …

Leave a Reply