Breaking News

अम्बिकापुर@ आज भारतेन्दु भवन में गूंजेगी रहीम की वाणी,‘रहिमन धागा प्रेम का’ कार्यक्रम

Share


–संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
नगर की साहित्यिक संस्था सरगुजा हिंदी साहित्य परिषद द्वारा भक्त कवि रहीम की साहित्यिक विरासत पर केंद्रित कार्यक्रम ‘रहिमन धागा प्रेम का…’ का आयोजन आज शाम 6ः30 बजे स्थानीय भारतेन्दु भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध साहित्यकार भक्त कवि रहीम के व्यक्तित्व,कृतित्व और उनकी रचनाओं में निहित प्रेम,मानवीय संवेदना तथा जीवन-दर्शन पर विचार व्यक्त करेंगे। इस दौरान रहीम के प्रसिद्ध दोहों और अन्य रचनाओं का सस्वर पाठ भी किया जाएगा। रहीम की रचनाएं आज भी मानवीय रिश्तों,प्रेम, विनम्रता और जीवन मूल्यों की सहज अभिव्यक्ति के लिए जानी जाती हैं। इसी साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से परिषद द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। सरगुजा हिंदी साहित्य परिषद के सचिव रमेश द्विवेदी ने साहित्यप्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर साहित्यिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर@ बिल में सीट कवर,गाड़ी में नहीं…जांच आई तो सीट कवर भी आ गया!

Share पहली जांच में खुली परत,दूसरी जांच में ‘कवर’ डालने की कवायद? रक्षित केंद्र में …

Leave a Reply