दमकल की टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू,शॉर्ट सर्किट की आशंका…कोई जनहानि नहीं
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। जिला न्यायालय परिसर में बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे स्टोर कक्ष में अचानक आग लगने से हडकंप मच गया। धुआं उठता देख न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और तत्काल राहत कार्य शुरू कर आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि आग स्टोर कक्ष में लगी थी। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग बुझा दी, जिससे आग को दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
नुकसान का किया जा रहा आकलन : आग बुझने के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने स्टोर कक्ष का निरीक्षण किया। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur