19 विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन,6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंेगे
नई दिल्ली,30 सितम्बर 2026। विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का फैसला किया है। गठबंधन के घटक दल 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालेंगे। 06 अक्टूबर को विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। गठबंधन ने ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी की। यहां बुधवार को कॉन्सि्टट्यूशन क्लब में इंडी गठबंधन की आठवीं बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक में एसआईआर, ईवीएम-वीवीपैट,मतदाता सूची और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस,समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट),शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट),राष्ट्रीय जनता दल,माकपा,भाकपा, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस,पीडीपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा,भाकपा (माले), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग,केरल कांग्रेस (एम),एमडीएमके,वीसीके,आरएसपी, केरल कांग्रेस (जे) और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक सहित 20 विपक्षी राजनीतिक दल शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकार वार्ता में कहा कि गठबंधन के सभी दल इन मुद्दों पर मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया है और भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी कर रही है। चुनावों में लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराया जाना चाहिए। खरगे ने कहा कि विपक्षी दल 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकालेंगे। 6 अक्टूबर को सभी विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। साथ ही विपक्षी नेता अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगेंगे। वे राष्ट्रपति को चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों की जानकारी देंगे। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में पांच बड़ी रैलियां भी आयोजित की जाएंगी। इनके स्थान और तारीखों का फैसला बाद में होगा। दिल्ली में एक बड़ी रैली 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी। खरगे ने विपक्षी दलों के लिए छह मांगें भी रखीं। इनमें भविष्य के चुनावों में एसआईआर से पहले की मतदाता सूची का इस्तेमाल,मतदाता सूची में हर बदलाव की पूरी पारदर्शिता, किसी नाम को हटाने से पहले सूचना और अपील का अधिकार,पात्र मतदाताओं को प्रशासनिक कारणों से बाहर किए जाने से सुरक्षा, ईवीएम के बजाय बैलेट से मतदान और युवाओं के लिए सरल मतदाता पंजीकरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में बदलाव की पूरी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए।
एसआईआर से पहले की मतदाता सूची को भविष्य के चुनावों में इस्तेमाल करने की मांग भी उन्होंने रखी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम हटाने से पहले उसे सूचना दी जानी चाहिए। नाम हटाने का कारण बताया जाना चाहिए। उसे प्रभावी अपील का अवसर भी मिलना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा…भाजपा ने लोकतंत्र पर कब्जा कर लिया
राहुल गांधी ने कहा…‘हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। बीजेपी,अमित शाह, पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। बीजेपी, पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र पर कब्जा कर लिया है। हम इसे चुपचाप बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम यह पक्का करेंगे कि लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को सजा मिले। भारतीय लोकतंत्र किसी एक व्यक्ति से बड़ा है। हम एक गठबंधन हैं और देश में बड़े बदलाव लाएंगे।
ममता बनर्जी बोलीं…ज्ञानेश कुमार चोर-डाकू है…
ममता बनर्जी ने कहा…बीजेपी ने वोट चोरी करके बंगाल में लूट की,एमपी,हरियाणा,बिहार छत्तीसगढ़ में जीते। ज्ञानेश कुमार चोर-डाकू है। वोट चोरी किया,ईवीएम मशीन जला दी। ईवीएम मशीन हैक कीं। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।
खरगे ने कहा…सड़क पर उतरेगा विपक्ष
खरगे ने बताया कि बैठक 3 घंटे चली। 20 दल शामिल हुए। चुनाव आयोग कठपुतली की तरह काम कर रहा है। इसके खिलाफ 20 विपक्षी दल मिलकर छह अक्टूबर से हर जिले में ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ करेंगे।
खरगे ने कहा…मोदी-शाह वोट चोरी करवा रहे हैं…
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा…मोदी-शाह चुनाव आयोग को कठपुतली की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। ये चोरी करवा रहे हैं और चोरी करके इलेक्शन जीत रहे हैं। जहां भी हमारे नेता न्यायपूर्ण लड़ाई लड़ रहे हैं,लोकतंत्र और युवाओं के लिए,ये उन्हें भी तंग कर रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur