Breaking News

अम्बिकापुर@ गौशाला में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आई महिला की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)
। कोतवाली थाना क्षेत्र के हसुली खालपारा में स्थित गौशाला में काम करने के दौरान बिजली करंट लगने से 59 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। होलीक्रॉस अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित का दिया। पुलिस ने मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया है। जानकारी के मुताबिक, मृतका मनसुनिया पति दामोदर सिंह, सोमवार की सुबह गौशाला में कुछ काम कर रही थी, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद उसका छोटा पुत्र अमन कुमार कमरे से बाहर गौशाला तरफ गया तो देखा मां गिरी पड़ी थी। उसके उंगली में करंट लगने से जलने का निशान था। घटना की सूचना प्राथमिक शाला सोडीपारा पडोली में शिक्षक के पद पर पदस्थ महिला के पुत्र सादेश कुमार पैकरा को सुबह करीब 08 बजे चचेरे भाई तारा सिंह पैकरा से फोन पर मिली, तो वह पुराने घर से गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। स्वजन उन्हें होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर आए, यहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर ने चेक करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उंगली में था जलने का निशान : बताया जा रहा है कि सोमवार को सुबह गौशाला में जब मृतका काम कर रही थी, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद उसका छोटा भाई अमन कुमार कमरे से बाहर गौशाला तरफ गया तो देखा मां गिरी पड़ी थी।
उंगली में करंट लगने से जलने का निशान था। ड्यूटी डॉक्टर दीपिका भगत की सूचना पर पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@दो साल बाद फैसले की दहलीज पर सूरजपुर का बहुचर्चित दोहरा हत्याकांड,चार आरोपी दोषी करार…सजा पर 8 अक्टूबर को फैसला

Share प्रधान आरक्षक की पत्नी-पुत्री की नृशंस हत्या में कुलदीप साहू,फूल सिंह उर्फ रिंकू सिंह …

Leave a Reply