Breaking News

सूरजपुर@ संदीप तिवारी ने उठाई कर्मचारी हित की मांगें…

Share


ईसीसीएस की 97वीं वार्षिक आमसभा में कम ब्याज पर कार-शिक्षा ऋण, महानगरों व धार्मिक स्थलों में हॉलिडे होम सहित कई सुविधाओं की मांग
-संवाददाता-
सूरजपुर,28 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पूर्व मध्य एवं पूर्व तट रेलवे कर्मचारी सहकारी साख समिति लिमिटेड (ईसीसीएस) की 97वीं वार्षिक आमसभा कोलकाता के संतरागाछी स्थित फॉर्च्यून पार्क पंचवटी में आयोजित हुई, आमसभा में सूरजपुर से अखंड रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल अध्यक्ष एवं वाणिज्य/एसएंडटी विभाग के डेलीगेट संदीप तिवारी ने हिस्सा लिया और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में कर्मचारी हित, ऋण सुविधाओं, हॉलिडे होम तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। संदीप तिवारी ने कर्मचारियों की आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कम ब्याज दर पर कार लोन एवं शिक्षा लोन शुरू करने की मांग रखी।
गंभीर बीमार कर्मचारियों के लिए हॉलिडे होम की मांग…

संदीप तिवारी ने गंभीर बीमारियों से इलाज करा रहे कर्मचारियों की सुविधा का मुद्दा भी आमसभा में उठाया, उन्होंने मुंबई जैसे महानगरों में उपचार के लिए जाने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वहां तत्काल हॉलिडे होम शुरू करने की मांग रखी, उनका कहना था कि गंभीर बीमारी के उपचार के लिए कर्मचारियों को महानगरों का रुख करना पड़ता है, ऐसे समय में रहने की सुविधा उपलब्ध होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिल सकती है।
उज्जैन और अजमेर शरीफ में हॉलिडे होम की मांग– कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की धार्मिक यात्राओं को ध्यान में रखते हुए तिवारी ने उज्जैन और अजमेर शरीफ में भी नए हॉलिडे होम शुरू करने की मांग रखी, इसके साथ ही उन्होंने सीएमटीडी पर अधिक ब्याज देने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की मांग भी रखी, उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमानुसार सभी हॉलिडे होम में ठहरने की सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समिति की सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
ऑनलाइन सदस्यता और ऋण सुविधा को मंजूरी-आमसभा में कर्मचारियों से जुड़ी कई सुविधाओं और प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया, इसमें कर्मचारियों के लिए विशेष ऋण शुरू करने, नवीनीकरण ऋण की सीमा बढ़ाने, ऑनलाइन सदस्यता तथा ऑनलाइन ऋण सुविधा शुरू करने सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, डिजिटल माध्यम से सदस्यता और ऋण सुविधा शुरू होने से कर्मचारियों को समिति से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होने की उम्मीद है।
मृत्यु सहायता राशि 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार
आमसभा में कार्यरत कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में मिलने वाली सहायता राशि में भी बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया, बैठक में सहायता राशि को 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए करने का निर्णय लिया गया, यह निर्णय कर्मचारी परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रस्ताव के रूप में सामने आया।
कर्मचारी हित के मुद्दे आगे भी उठाने की बात-
आमसभा में कर्मचारी हित से जुड़े विभिन्न विषयों को उठाने के बाद संदीप तिवारी ने कहा कि सहकारी साख समिति की योजनाओं और सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ कर्मचारियों तक पहुंचना चाहिए, उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जरूरतों और समस्याओं से जुड़े मुद्दों को भविष्य में भी संबंधित मंचों पर प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा, उन्होंने कर्मचारियों के लिए ऋण सुविधाओं में सुधार, आवासीय एवं यात्रा संबंधी सुविधाओं के विस्तार तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ दिलाने से जुड़े विषयों को आगे भी उठाने की बात कही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@माता-पिता लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा,हथौड़ी से खोला तो 10 साल की बेटी मृत मिली

Share मथुआपारा की घटनाः पांचवीं की छात्रा थी अंजिता, शाम को घर में अकेली थी; …

Leave a Reply