-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा की आवश्यक बैठक 27 सितंबर,रविवार को दोपहर 12 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय स्थित मंथन हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिलेभर के स्वास्थ्य कर्मचारियों से जुड़ी लंबित समस्याओं के निराकरण सहित संगठनात्मक एवं कर्मचारी हित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में सरगुजा जिले में संघ की सदस्यता बढ़ाने,संभाग, जिला एवं विकासखंड स्तर पर लंबित कर्मचारी सम स्याओं,स्वास्थ्य कर्मचारियों की पदोन्नति तथा पुनरीक्षित वेतनमान से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर विभागीय स्तर पर कथित उदासीन रवैये को लेकर भी संगठन अपनी आगामी रणनीति तय करेगा। मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों को ऑनलाइन एंट्री में आ रही परेशानियों तथा ऑनलाइन कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक में विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा के बीएमओ डॉ. राहुल कुशवाहा से जुड़े मामलों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। संघ का आरोप है कि बीएमओ द्वारा कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है तथा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष को कथित रूप से टार्गेट कर दुवर््यवहार एवं व्यक्तिगत रूप से परेशान किया जा रहा है। इन आरोपों पर संगठन आगे की कार्रवाई एवं रणनीति पर विचार करेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur