Breaking News

अम्बिकापुर@मंत्री राजेश अग्रवाल ने वृद्धाश्रम में 25 वरिष्ठजनों को वितरित किए वस्त्र एवं फल

Share


श्री अग्रवाल बोले…वरिष्ठजन हमारे मार्गदर्शक और समाज के आधारस्तंभ,उनकी सेवा और सम्मान हम सभी का दायित्व

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, संवेदना और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए अजीरमा,अंबिकापुर स्थित आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग से अनुदान सहायता प्राप्त स्वसहायता समूह रॉबर्ट कानन बाला स्मृति सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 1993 से संचालित इस वृद्धाश्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तथा नगरपालिक निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने 25 वरिष्ठजनों को वस्त्र एवं फल वितरित किए।
वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद,जाना कुशलक्षेम : कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों से आत्मीयता के साथ संवाद किया और उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने अपने हाथों से वरिष्ठजनों को वस्त्र एवं फल प्रदान किए तथा उनके साथ समय बिताकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे मार्गदर्शक और पथप्रदर्शक हैं। उनके जीवन का अनुभव, संघर्ष और जीवन मूल्य समाज तथा नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान,उनकी सेवा और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी मानवीय और नैतिक जिम्मेदारी भी है।
सेवा संकल्प अभियान सेवा और संवेदना को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास : मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा और संवेदना की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सेवा,स्वच्छता,स्वास्थ्य,पोषण, शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब उसमें अपनत्व और संवेदना जुड़ी हो।
समाज के वरिष्ठजनों के साथ समय बिताना,उनकी आवश्यक ताओं को समझना और उन्हें सम्मान देना भी सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है। ऐसे कार्यक्रम समाज में पारस्परिक सहयोग,सम्मान और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।
वस्त्र एवं फल वितरण से बढ़ी आत्मीयता : सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के लिए वस्त्र दान किया गया। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठजनों को अपने हाथों से वस्त्र प्रदान करते हुए मन भावुक हो गया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ बिहारपुर से ओड़गी तक स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत पर सीएमएचओ की नजर,औचक निरीक्षण में दिया सख्त निर्देश

Share दवाइयों,जांच,साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं का लिया जायजा,राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की लक्ष्यवार समीक्षा,शत-प्रतिशत उपलब्धि …

Leave a Reply