Breaking News

रायपुर@कवर्धा में संकरी नदी में बहा पीएम आवास…

Share


अरपा में बहे 2 बच्चे,रायपुर-जगदलपुर हाईवे बंद


रायपुर,26 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई बारिश के बाद कई जगह हालात बिगड़े हुए हैं। कवर्धा जिले के अमरौड़ी गांव में संकरी नदी किनारे बना पीएम आवास तेज बहाव की चपेट में आकर पूरी तरह ढह गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इधर रायपुर के कई रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। महादेवघाट पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। घाट किनारे बसे 120 परिवारों का रेस्क्यू किया गया है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का पूरा इलाका पानी में डूब गया था। सुरक्षा के चलते यहां की बिजली काटी गई थी।
वहीं, बिलासपुर की अरपा नदी में गणेश विसर्जन के दौरान 2 बच्चे बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित है। जगदलपुर के चिवनी, भाटी और लालबाग इलाकों में बाढ़ से लोगों के घरों का राशन बह गया। 100 से ज्यादा प्रभावितों को राहत शिविर में रखा गया है। बस्तर में सड़कें डूबी हुई हैं। 6 ट्रेनें और एक फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। रायपुर-जगदलपुर हाईवे बंद है, ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
कवर्धा में संकरी नदी में बहा पीएम आवास : कवर्धा जिले के अमरौड़ी गांव में संकरी नदी किनारे बना प्रधानमंत्री आवास तेज बहाव की चपेट में आकर पूरी तरह ढह गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। जानकारी के अनुसार,इस मकान में एक बुजुर्ग महिला रहती थी। बाढ़ का पानी मकान के करीब पहुंचने के अंदेशे पर उसे पहले ही खाली करा लिया गया था।
रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर काकड़ी घाट पुल डूबने से हाईवे बंद : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर काकड़ी घाट पुल डूबने से हाईवे बंद है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। ये शाम 6 बजे की स्थिति है। इसी वजह से रूट डायवर्ट किया गया है।
अमरकंटक वाया जलेश्वर मार्ग पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा धंसा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 24 घंटे से ज्यादा समय से मूसलाधार बारिश हो रही है। अमरकंटक को जोड़ने वाले सभी मुख्य रास्ते बंद हो गए हैं। अमरकंटक वाया जलेश्वर मार्ग पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा धसक गया। बड़े पेड़ और मिट्टी सड़क पर आ जाने से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। सड़क किनारे का हिस्सा भी मिट्टी कटने से बह गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय और दुर्गधारा होते हुए अमरकंटक जाने वाले रास्ते भी बंद हैं। पुलों पर पानी भरने और पेड़ गिरने से आवाजाही ठप है।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया@ सोनहत में आफत की बारिश : वनांचल जलमग्न,जर्जर सड़कों और टूटी पुलियों ने काटा मुख्यालय से संपर्क

Share सोनहत में बारिश की मारः पंडोपारा दलदल,कुरथी जलमग्न,गिधेर की टूटी पुलिया 12 साल से …

Leave a Reply