Breaking News

अम्बिकापुर@CCTNS ऑपरेटरों को साइबर पोर्टल्स का प्रशिक्षण

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए सरगुजा पुलिस ने जिले के सभी थानों में पदस्थ CCTNS कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी रितेश चौधरी के नेतृत्व में हुई। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को गृह मंत्रालय एवं भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से जुड़े आधुनिक डिजिटल टूल्स और पोर्टल्स की सही जानकारी देना रहा। कार्यशाला में GRM पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी की शिकायतों पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर संदिग्ध खातों में रकम होल्ड या फ्रीज कराने की प्रक्रिया समझाई गई। वहीं रूक्ररू पोर्टल के जरिए ठगी की राशि को कानूनी प्रक्रिया के तहत पीडि़त के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अलावा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को जांच के बाद CCTNS में FIR में परिवर्तित करने, विभिन्न राज्यों की पुलिस के बीच साइबर अपराध संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए SAMANVAYA पोर्टल तथा साइबर अपराध जांच और डिजिटल फॉरेंसिक से जुड़े प्रशिक्षण के लिए CyTrain पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी ने सभी CCTNS ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि इन तकनीकी प्रणालियों का दैनिक पुलिसिंग में सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि साइबर अपराध की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई हो सके और पीडि़तों को जल्द राहत मिल सके। कार्यशाला में डीएसपी राकेश बघेल, CCTNS शाखा प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि सिंह, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा सहित थाना-चौकियों में पदस्थ CCTNS कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया@ सोनहत में आफत की बारिश : वनांचल जलमग्न,जर्जर सड़कों और टूटी पुलियों ने काटा मुख्यालय से संपर्क

Share सोनहत में बारिश की मारः पंडोपारा दलदल,कुरथी जलमग्न,गिधेर की टूटी पुलिया 12 साल से …

Leave a Reply