Breaking News

रायपुर@कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

Share


प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल,नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बंगले पर जुटेंगे


रायपुर,26 सितम्बर 2026। रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज होगी। बैठक रात 8 बजे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बंगले पर बुलाई गई है। इसमें प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत भी मौजूद रहेंगे। सुखदेव भगत दौरे के पहले ही दिन विधायक दल की बैठक रखी गई है। बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे दोपहर 2ः25 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से रायपुर पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से सीधे राजीव भवन जाएंगे। यहां शाम 5ः30 बजे उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद शाम 6ः30 बजे राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में शामिल होंगे। रात 8 बजे कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर मीटिंग प्रस्तावित है। बैठक की जगह कांग्रेस विधायक दल तय करेगा।
दूसरे दिन संगठन के नेताओं के साथ लगातार बैठकें : 28 सितंबर को भगत का पूरा दिन संगठनात्मक बैठकों में रहेगा। सुबह 10 बजे पीसीसी कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद सुबह 11ः30 बजे कनेक्ट सेंटर की टीम के साथ बैठक प्रस्तावित है। दोपहर 2 से 3ः30 बजे तक वे एआईसीसी के निर्देश पर जिला कलेक्टोरेट तक होने वाले विरोध मार्च में शामिल होंगे।
इसके बाद शाम 4 बजे फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक होगी। शाम 5 से 6ः45 बजे तक अनुशासन समिति के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद रात 7 बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 9ः30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है।
संगठन को समझने और फीडबैक लेने पर फोकस
प्रदेश प्रभारी के तौर पर भगत के पहले दौरे में संगठन से जुड़े नेताओं और अलग-अलग समितियों के साथ बैठकें रखी गई हैं। राजनीतिक मामलों की समिति, विधायक दल,पीसीसी पदाधिकारी,फ्रंटल संगठन,कनेक्ट सेंटर और अनुशासन समिति के साथ उनकी बैठक होगी। दौरे के दौरान वे प्रदेश कांग्रेस संगठन की स्थिति,पार्टी की गतिविधियों और जमीनी स्तर पर संगठन के कामकाज को लेकर नेताओं से फीडबैक ले सकते हैं। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद छत्तीसगढ़ में यह उनका पहला दौरा है,इसलिए संगठन के स्तर पर इसे अहम माना जा रहा है।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया@ सोनहत में आफत की बारिश : वनांचल जलमग्न,जर्जर सड़कों और टूटी पुलियों ने काटा मुख्यालय से संपर्क

Share सोनहत में बारिश की मारः पंडोपारा दलदल,कुरथी जलमग्न,गिधेर की टूटी पुलिया 12 साल से …

Leave a Reply