Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली हाईकोर्ट का मेटा को आदेश…पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाएं,दीपके सहित चार को मिला नोटिस

Share

नई दिल्ली,25 सितम्बर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार की गई डीपफेक और मॉर्फ्ड तस्वीरों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने मेटा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से उस आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक महिला की कथित तौर पर मॉर्फ्ड तस्वीर दिखाई गई थी। मामले की सुनवाई जस्टिस गिरीश कठपालिया की पीठ ने की। महिला ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उसकी तस्वीर का इस्तेमाल एआई फेस-स्वैपिंग टूल के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीर तैयार करने के लिए किया गया और फिर उसे सोशल मीडिया पर फैलाया गया। यह पूरा मामला एक महिला की कथित मॉर्फ्ड और डीपफेक तस्वीर से जुड़ा है। याचिका के अनुसार, जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला की निजी तस्वीर का कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया और एआई फेस-स्वैपिंग टूल की मदद से उसके चेहरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक आपत्तिजनक तस्वीर पर मॉर्फ कर दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैलाया गया और उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। मामले में एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने मेटा को संबंधित आपत्तिजनक कंटेंट को उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से तुरंत हटाने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता पर भी टिप्पणी की। रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने कहा कि यह मामला केवल एक महिला से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसमें देश के प्रधानमंत्री भी शामिल हैं।
सीजेपी नेताओं को भी नोटिस
इसके साथ ही मामले में कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े नेताओं सौरव दास, अभिजीत दिपके,आशुतोष रंका और रत्ना सिंह को भी नोटिस जारी किया है। महिला ने अपनी याचिका में इन लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ उसकी मॉर्फ्ड और अश्लील तस्वीर को फैलाया है। हालांकि,ये आरोप याचिका में किए गए दावे हैं और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। याचिका ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर महिला की निजी तस्वीर का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सेवा यात्रा के अनुभव जीवन की पूंजी,भारत को किताबों से नहीं गांव-गांव जाकर समझें : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,25 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply