Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ मंत्रालय में 22 अफसरों के विभाग बदले…

Share


विवेक श्रीवास को गृह,मगनलाल पवार को स्वास्थ्य;सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश


रायपुर,25 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के उप सचिव और अवर सचिव स्तर के 22 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। 25 सितंबर को जारी आदेश के बाद इन अधिकारियों के विभाग और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। फेरबदल में गृह, स्वास्थ्य, वित्त, नगरीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
गृह से नगरीय प्रशासन तक बदलाव : उप सचिव डॉ. विवेक श्रीवास को जेल विभाग के साथ गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मार्टिन लकड़ा को पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग से हटाकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रोमन गंगाकचूर अब वित्त विभाग की जगह नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संभालेंगे। रामेश्वर प्रसाद वर्मा को स्कूल शिक्षा से सहकारिता विभाग भेजा गया है। शांता खरे को वित्त से ग्रामोद्योग और मगनलाल पवार को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है। रेखा साहू को संसदीय कार्य विभाग से हटाकर जन शिकायत निवारण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुभाषचंद कुजूर महिला एवं बाल विकास विभाग में यथावत रहेंगे। उनके कार्यभार संभालने के बाद लवीना पाण्डेय को इस विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा। इससे उनका अतिरिक्त कार्यभार भी समाप्त हो जाएगा। अवर सचिव अमितोष जॉन को खाद्य विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भेजा गया है। सुनीता गौतम अब परिवहन की जगह सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष-4 में रहेंगी। दीपकुमार खेस्स को ग्रामोद्योग से खेल एवं युवा कल्याण तथा नूतन अजगर को चिकित्सा शिक्षा से पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।


Share

Check Also

पटना/पांडवपारा @पांडवपारा खदान में फर्जी BTC के सहारे मजदूरों को रिप्लेसर के रूप में काम कराने का आरोप

Share शिकायत में 20 से 25 हजार रुपये लेकर फर्जी बीटीसी तैयार कराने का दावा12 …

Leave a Reply