
कार्तिक-यामी बेस्ट एक्टर…केजीएफ अभिनेता को दादासाहेब फाल्के,72 साल में प्राइज मनी 5 हजार से 3 लाख हुई
नई दिल्ली,22 सितम्बर 2026 । कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को‘ब्रह्मयुगम’ के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया। यामी गौतम को‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। सेरेमनी गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में मंगलवार को हुई। विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को हुई थी। ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म और‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। तमिल स्टार धनुष को दो कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया गया। एक्टर अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2024 दिया गया। उन्होंने कन्नड़, तेलगु और हिंदी समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
72 साल में 7 से 45 अवॉर्ड
साल 1954 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड सिर्फ 7 पुरस्कारों से शुरू हुए थे,अब 72 साल बाद 45 पुरस्कार दिए गए। इनमें 26 फीचर फिल्म,16 नॉन-फीचर फिल्म, 2 सिनेमा पर लेखन और 1 दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड शामिल है।
3 लाख तक पहुंची प्राइज मनी : नेशनल फिल्म अवॉर्ड में पहले सिर्फ गोल्ड मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट मिलते थे। 1957 में पहली बार नकद पुरस्कार शुरू हुआ,तब निर्देशक को 5 हजार और निर्माता को 20 हजार मिले।
1975 में बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस को पहली बार 10 हजार मिले, जो अब बढ़कर 3 लाख हो चुके हैं। वहीं, 1969 में शुरू हुए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की नकद राशि 11 हजार से बढ़कर अब 10 लाख हो गई है।
राष्ट्रपति बोलीं… फेमस स्टार हानिकारक चीजों का प्रचार न करें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा…मैं चाहूंगी कि प्रत्येक ज्यूरी पैनल में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। फिल्म कलाकार बहुत लोकप्रिय होते हैं, उनमें देशवासियों विशेषकर युवाओं को प्रभाविक करने की क्षमता होती है। मैं ये अनुरोध करना चाहूंगी कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का एंडोर्समेंट न करें। स्टार वही है,जो रोशनी फैलाए,अंधेरा नहीं।
अनंत नाग बोले…पापी पेट के लिए करियर शुरू किया था…
सम्मान मिलने के बाद अनंत नाग बोले…एक एक्टर के तौर पर आपने मेरी परफॉर्मेंस देखी है। मैंने बचपन के 12 साल आश्रम में गुजारे। इसके बाद मुझे मुंबई भेजा गया,जहां मुझे प्ले चैतन्य महाप्रभु में एक्टिंग का मौका मिला। उस समय करियर क्या होता है किसी को नहीं पता था। पापी पेट के लिए करियर शुरू किया और फिर 5 सालों में 50 प्ले किए। आखिरी 50 साल मुझे कई अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने के लिए बुलाया गया। मैंने दूसरी भाषाओं की भी फिल्में कीं,लेकिन कर्नाटक और कन्नड़ फिल्मों में मुझे सबसे बड़े मौके मिले।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur