Breaking News

लखनपुर@दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत…एक की मौत,महिला घायल

Share


-संवाददाता-
लखनपुर,22 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलदगी में मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार देवधन दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सिद्धि दास गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को उपचार के लिए लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवधन दास, पिता दलवीर दास, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी चांदो, मंगलवार की शाम अपनी पत्नी सिद्धि दास के साथ बाइक से अपने गांव चांदो जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत बेलदगी निवासी दिलीप कुजूर अपने घर शिकारीपारा की ओर जा रहे थे। इसी बीच दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि देवधन दास की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी सिद्धि दास गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है ।


Share

Check Also

सूरजपुर@सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश

Share सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश : डॉ. प्रशांत सिंह …

Leave a Reply