Breaking News

अम्बिकापुर@राष्ट्रीय कवि संगम ने जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि

Share

काव्य पाठ के जरिए किया स्मरण,वक्ताओं ने व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान को याद किया

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मयोगी जगदीश मित्तल ‘परमार्थी’ के निधन पर संस्था की सरगुजा इकाई ने इंद्रवाटिका में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। जगदीश मित्तल का 3 सितंबर को निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान जगाधरी, हरियाणा में किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सरगुजा संरक्षक बीडी लाल ने भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संभागीय संयोजक राजेश पाण्डेय ‘अब्र’ ने श्रीराम वनगमन पथ काव्य यात्रा के दौरान जगदीश मित्तल के अंबिकापुर आगमन का स्मरण करते हुए उनके सरल व्यक्तित्व को याद किया। संस्था के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सपन सिन्हा ने उनके व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष राजलक्ष्मी पाण्डेय ने बताया कि संगठन और संगठन से बाहर के कवि उन्हें सम्मानपूर्वक‘बाबूजी’कहकर संबोधित करते थे। सचिव कृष्णकांत पाठक ने गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. सुधीर पाठक,गीता दुबे ‘सरल’,विनोद हर्ष,श्याम बिहारी पाण्डेय,पूनम दुबे,अंजू पाण्डेय और प्रताप पाण्डेय सहित अन्य कवियों ने रचनाओं का पाठ किया। पूनम पाण्डेय, संतोष दास ‘सरल’,देवेंद्र दुबे और संध्या सिंह ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने बताया कि जगदीश मित्तल को देशभक्ति और भक्तिपूर्ण रचनाओं से विशेष लगाव था। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में देशभक्ति और भक्ति से जुड़ी कविताओं की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में बाल संप्रेक्षण गृह की अधीक्षक मधुमती सिंह, असलम खान,अनिल त्रिपाठी,मदारी आर्ट के आनंद कुमार,शीला गुप्ता,आरती इमलिया, मोनू खान और उर्मिला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संभागीय संयोजक राजेश पाण्डेय ने किया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला जेल का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का ने किया निरीक्षण

Share बंदियों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं,भोजन,स्वच्छता,स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की व्यवस्था का …

Leave a Reply