Breaking News

अम्बिकापुर@प्रोफेशनल कॉर्फबॉल लीग में सरगुजा की प्रज्ञा ने बनाई जगह

Share


तेलुगू लीजेंड्स की ओर से खेल रहीं प्रज्ञा, 20 से अधिक देशों के खिलाडिय़ों के बीच दिखा रहीं प्रतिभा

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा की कॉर्फबॉल खिलाड़ी प्रज्ञा मिश्रा ने भारत की पहली प्रोफेशनल कॉर्फबॉल प्रीमियर लीग में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रज्ञा लीग में तेलुगू लीजेंड्स टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। देश के साथ 20 से अधिक देशों के खिलाडिय़ों की मौजूदगी वाली इस प्रतियोगिता में उन्हें बड़े मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। प्रोफेशनल कॉर्फबॉल प्रीमियर लीग के पहले सीजन में आठ फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 112 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया सहित विभिन्न देशों के खिलाडिय़ों के बीच प्रज्ञा का खेलना सरगुजा के खेल जगत के लिए खास उपलब्धि माना जा रहा है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि भारत में कॉर्फबॉल की शुरुआत 1979 में हुई थी और 1980 में भारत अंतरराष्ट्रीय कॉर्फबॉल महासंघ से जुड़ा। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल लीग में सरगुजा की खिलाड़ी का प्रतिनिधित्व करना जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के अन्य खिलाडिय़ों को भी आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। प्रज्ञा की उपलब्धि पर सरगुजा जिला कॉर्फबॉल संघ और सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला जेल का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का ने किया निरीक्षण

Share बंदियों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं,भोजन,स्वच्छता,स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की व्यवस्था का …

Leave a Reply