Breaking News

अम्बिकापुर@एनएच-130 पर तीन वाहनों की भिड़ंत,चार घंटे जाम

Share


सडक किनारे खराब खड़े सरिया लोड ट्रेलर से टकराए दो भारी वाहन,एक चालक घायल

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तारा और जटगा चौकी के बीच सडक किनारे खराब खड़ा सरिया लोड ट्रेलर तीन वाहनों की भिड़ंत का कारण बन गया। पीछे से आए भारी वाहन ने पहले खराब ट्रेलर को टक्कर मारी। इसके कुछ देर बाद पीछे से आया तीसरा वाहन भी दोनों वाहनों से जा भिड़ा। हादसे में एक चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे सरिया लोड ट्रेलर खराब होने के कारण सडक किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आया भारी वाहन उससे टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन सडक पर ही फंस गए। कुछ देर बाद पीछे से आया तीसरा वाहन भी इन दोनों से जा भिड़ा। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद एनएच-130 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भारी वाहनों के साथ चारपहिया वाहन और यात्री बसें भी जाम में फंस गईं। कई बसों में सवार यात्री घंटों तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। सडक के दोनों हिस्सों में करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर सूरजपुर जिले की तारा चौकी और कोरबा जिले की जटगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक से हटवाने का काम शुरू कराया। वाहनों को हटाने के बाद करीब डेढ़ बजे मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


Share

Check Also

कोरिया/पोड़ी-बचरा@पोड़ी-बचरा के गणेश पंडालों में पहुंचे अशोक जायसवाल,विधिवत पूजा-अर्चना कर मांगा क्षेत्र की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Share गणेश उत्सव में अलग-अलग समितियों के आयोजन में हुए शामिल,बिशुनपुर जूनापारा में जगराता और …

Leave a Reply