Breaking News

अम्बिकापुर@मेहंदी,रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Share


संतुलित आहार,मातृ-शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण से बचाव के प्रति किया गया जागरूक


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के ग्राम लहपटरा में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, अंबिकापुर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सरगुजा के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर पोषण, संतुलित आहार, स्वच्छता, मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
प्रतियोगिताओं के जरिए दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश : कार्यक्रम में मेहंदी,रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं एवं बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े संदेशों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य देखभाल और बेहतर विकास के महत्व को रेखांकित किया गया।
संतुलित आहार और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की दी जानकारी :
आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की एबीपी फेलो ने स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित प्रमुख संकेतकों की जानकारी देते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बच्चों के समुचित विकास तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए परिवार स्तर पर अपनाए जाने वाली आवश्यक आदतों की जानकारी दी।


Share

Check Also

कोरिया/पोड़ी-बचरा@पोड़ी-बचरा के गणेश पंडालों में पहुंचे अशोक जायसवाल,विधिवत पूजा-अर्चना कर मांगा क्षेत्र की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Share गणेश उत्सव में अलग-अलग समितियों के आयोजन में हुए शामिल,बिशुनपुर जूनापारा में जगराता और …

Leave a Reply