Breaking News

अम्बिकापुर@सेवा संकल्प के तहत नशा मुक्ति परामर्शओपीडी संचालित,तंबाकू निषेध की दिलाई शपथ

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय अंबिकापुर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति परामर्श एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल परिसर में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या के निर्देशन और सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संटू बाघ की उपस्थिति में पंजीयन कक्ष के समीप निःशुल्क नशा मुक्ति परामर्श के लिए ओपीडी संचालित की गई। वहीं मानसिक रोग से पीडि़त मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी में आवश्यक काउंसलिंग भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान का सेवन प्रतिबंधित होने की जानकारी दी गई।
कोटपा अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए लोगों से नशे की आदत छोडकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।
उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति और तंबाकू निषेध की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन डॉ. अविनाशी कुजूर,उप अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीआर सिंह, कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. आभा एक्का सहित वरिष्ठ चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@गणपति स्थापना समिति ने ‘गणपति सुविधा ऐप’ का किया शुभारंभ

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,21 सितम्बर 202६ (घटती-घटना)। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति ट्रस्ट द्वारा हाथी पखना …

Leave a Reply