Breaking News

अंबिकापुर@विद्यार्थियों ने पोस्टर,चित्रकला और भाषण के माध्यम से दिया सेवा,स्वच्छता व राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

Share

-संवाददाता-
अंबिकापुर,19 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। एसएजीईएस ब्रम्हपारा अंबिकापुर में विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष,पालकगण और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण,चित्रकला प्रतियोगिता और भाषण सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव, शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। पोस्टर और चित्रकला के माध्यम से भी उन्होंने समाज के प्रति अपने दायित्व और सेवा भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित एसएमसी पदाधिकारियों और पालकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा,संवेदना, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों और उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संकल्प लेकर किया।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ लाखों की लागत वाली सीसी सड़क से गायब हुआ सीमेंट,17 माह में उखड़ी गिट्टियां

Share डीएमएफ मद से 20 लाख रुपये की लागत से हुआ था निर्माण,गुणवत्ता पर उठे …

Leave a Reply