Breaking News

अम्बिकापुर@ मेडिकल कॉलेज से घर लौट रही नाबालिग की रास्ते में मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)
। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चुनापाथर निवासी 16 वर्षीय पूजा पंडो की घर लौटते समय रास्ते में मौत हो गई। पूजा विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समुदाय से थी और चुनापाथर के मिडिल स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल अंबिकापुर से उपचार के दौरान उसे मौखिक छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। रास्ते में घाट पेंडारी के पास उसकी तबीयत बिगड़ी और करीब रात 2.30 बजे उसने दम तोड़ दिया। उसके साथ वाहन में उसकी बीमार मां सुनीता पंडो भी थी,जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार पूजा की तबीयत अप्रैल से ही खराब थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका गांव में ही स्थानीय स्तर पर उपचार कराया जा रहा था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसकी हालत बिगड़ती गई। इसके बाद 12 सितंबर को परिजन उसे उपचार के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे,जहां उसे भर्ती किया गया था। परिजनों का कहना है कि 16 सितंबर की रात करीब 11 बजे डॉक्टर और स्टाफ ने उसे मौखिक छुट्टी देकर घर ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन उसे वाहन से चुनापाथर के लिए रवाना हुए। रास्ते में घाट पेंडारी के पास पूजा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उसके साथ वाहन में उसकी बीमार मां सुनीता पंडो भी थी,जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ निबंध प्रतियोगिता में कविता और प्रेरणा प्रथम केंद्रीय जेल के 33 बंदियों ने भी लिया हिस्सा

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘स्वतंत्र भारत में युवा आक्रोशः …

Leave a Reply