Breaking News

अम्बिकापुर,@ नौकरी के नाम पर ठगी से बचें,पहले जांचें कंपनी…साइबर जागृति अभियान में 260 से ज्यादा युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों को किया जागरूक,फर्जी जॉब ऑफर और फिशिंग लिंक से सावधान रहने की सलाह

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
नौकरी की तलाश में युवाओं को निशाना बनाकर होने वाली साइबर ठगी को लेकर सरगुजा पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। ‘साइबर जागृति अभियान’ के पांचवें सप्ताह में प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्थान,आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर और लाइवलीहुड कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में 110 से अधिक छात्र-छात्राओं व युवाओं तथा 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में 13 से 19 सितंबर तक चल रहे अभियान के तहत रोजगार तलाश रहे युवाओं, प्रशिक्षणार्थियों और श्रमिकों को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है।
घर बैठे कमाई के ऑफर से रहें सावधान : पुलिस टीम ने बताया कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और मैसेज के जरिए मिलने वाले पार्ट टाइम या ‘वर्क फ्रॉम होम’ के आकर्षक ऑफर साइबर ठगी का माध्यम हो सकते हैं। नौकरी के नाम पर रजिस्ट्रेशन,वेरिफिकेशन,सिक्योरिटी डिपॉजिट या प्रोसेसिंग फीस मांगे जाने पर सतर्क रहने की सलाह दी गई।
एक क्लिक से खाली हो सकता है खाता : अज्ञात नंबरों से भेजे गए लिंक, संदिग्ध वेबसाइट और अनधिकृत ्रक्क्य ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना जांच-पड़ताल के किसी लिंक पर क्लिक करना या व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा करना भारी पड़ सकता है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे और पुलिस टीम से उनके समाधान की जानकारी ली।
पुलिस और नवा बिहान टीम रही सक्रिय : प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्थान में बीके विद्या दीदी,खिलानंद,पूर्णिमा दीदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता,प्राचार्य नम्रता पाण्डेय,आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर एवं लाइवलीहुड कॉलेज के प्रबंधक व शिक्षकगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। नवा बिहान टीम की ओर से मंगल पांडे, अजय तिवारी, संतोष दास,अनिल मिश्रा एवं हीना खान ने सहभागिता की। सरगुजा पुलिस की ओर से उप निरीक्षक अभय तिवारी,साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा,साइबर एक्सपर्ट आरक्षक अनुज जायसवाल,अमन पुरी, राहुल केरकेट्टा एवं अविनाश पासवान सक्रिय रहे।
ठगी हो तो 1930 पर तुरंत कॉल करें : सरगुजा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान व्यक्ति या संस्था को बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी अथवा अन्य निजी जानकारी साझा न करें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर संपर्क करें और ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर शिकायत दर्ज कराएं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ मेडिकल कॉलेज से घर लौट रही नाबालिग की रास्ते में मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चुनापाथर निवासी 16 …

Leave a Reply