हरीश द्विवेदी को युवा,सतीश पूनिया को एसटी की जिम्मेदारी,डी. पुरंदेश्वरी महिला विंग संभालेंगी
नई दिल्ली,10 सितम्बर 2026। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने 7 प्रमुख मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी ने युवा, महिला,एससी,ओबीसी,किसान,एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। सात में से सबसे ज्यादा 2 प्रभारी मध्य प्रदेश से हैं। पार्टी के मुताबिक,हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा और डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सतीश पूनिया को एसटी मोर्चे की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी ने संजय भाटिया को एससी मोर्चा और वैजयंत पांडा को ओबीसी मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चा और गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।
प्रभारी मोर्चों की
कार्यकारिणी…टीम तैयार करेंगे…
ये सभी मोर्चों की कार्यकारिणी बनाने, प्रदेशों के प्रभारी तय करने और राज्यों में मोर्चे की टीम तैयार करने में मदद करेंगे। सभी मोर्चा प्रभारियों को संबंधित मोर्चा अध्यक्षों से बातचीत कर यह काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
मोर्चा प्रभारियों में
राजस्थान-यूपी से एक-एक
– हरीश द्विवेदी : उत्तर प्रदेश के बस्ती से दो बार लोकसभा सांसद रहे। 2014 और 2019 में बस्ती से लोकसभा चुनाव जीते। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं।
– डी. पुरंदेश्वरी : आंध्र प्रदेश की वरिष्ठ बीजेपी नेता। कांग्रेस में भी रह चुकी हैं और केंद्रीय मंत्री के रूप में काम किया है। लोकसभा की दो बार सदस्य रही हैं। बीजेपी की आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
– सतीश पूनिया : राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। आमेर से विधायक रहे और राजस्थान विधानसभा में डिप्टी लीडर ऑफ अपोजिशन भी रहे। संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका।
– संजय भाटिया : हरियाणा के करनाल से 2019 में लोकसभा सांसद चुने गए। बीजेपी हरियाणा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। 2026 में हरियाणा से राज्यसभा सांसद चुने गए।
– बैजयंत पांडा : ओडिशा के केंद्रापाड़ा से लोकसभा सांसद हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले बीजेडी से राज्यसभा और लोकसभा सांसद रह चुके हैं। 2019 में बीजेपी में शामिल हुए।
– लाल सिंह आर्या : मध्य प्रदेश के गोहद से कई बार विधायक रहे। शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बीजेपी शेड्यू कास्ट मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
– गजेंद्र सिंह पटेलः मध्य प्रदेश के खरगोन से लोकसभा सांसद। 2019 और 2024 में खरगोन से लोकसभा चुनाव जीते। पेशे से कृषक और राजनीतिज्ञ हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur