Breaking News

अम्बिकापुर@सेंट जेवियर स्कूल में साइबर जागृति अभियान,1000 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए जागरूक

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। साइबर अपराधों से बचाव और विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में करीब 1000 छात्र-छात्राओं के साथ 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी के नेतृत्व में जिले में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत इस सप्ताह विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा और उनकी साइबर सुरक्षा में सहभागिता पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य फादर माइकल तिर्की,नवा बिहान संस्था के मंगल पांडे,अजय तिवारी एवं संतोष दास मौजूद रहे। उप निरीक्षक अभय तिवारी तथा साइबर सेल से अनुज जायसवाल और अमन पुरी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया फ्रॉड,हनीट्रैप,साइबर बुलिंग और ऑनलाइन स्टॉकिंग जैसे अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को सचेत किया। अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने से बचने तथा फर्जी प्रोफाइल के जरिए ब्लैकमेलिंग के मामलों में तत्काल परिजनों या पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। इसके अलावा बैंक फ्रॉड को लेकर विद्यार्थियों को ह्रभ्क्क, ्रभ्रू पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की हिदायत दी गई। लॉटरी,इनाम या अन्य प्रलोभन वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचने के लिए भी जागरूक किया गया।
डीपफेक और एआई के दुरुपयोग से भी सावधान : कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते दुरुपयोग और डीपफेक तकनीक के जरिए फोटो एवं आवाज में बदलाव कर किए जाने वाले अपराधों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपनी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सार्वजनिक नहीं करने तथा सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखने की सलाह दी गई। साथ ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय रखने पर जोर दिया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
सरगुजा पुलिस के अनुसार जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी प्रतिदिन साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें छात्राओं और महिलाओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने के साथ सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत स्वच्छता दीदियों को भी साइबर अपराधों और बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ टेट अनिवार्यता के कारण पदोन्नति से वंचित हो रहे शिक्षकों की राहत की मांग

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक/शिक्षक संवर्ग में कार्यरत …

Leave a Reply