Breaking News

बलरामपुर @वाहिद अली बने असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के कुसमी ब्लॉक अध्यक्ष

Share

प्रदेश महासचिव राम सूर्यवंशी ने जारी किया नियुक्ति पत्र, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का लिया संकल्प
-संवाददाता-
बलरामपुर,09 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने संगठन विस्तार के क्रम में बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक की जिम्मेदारी वाहिद अली को सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर के अनुमोदन के बाद प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव राम सूर्यवंशी ने उनकी नियुक्ति का आधिकारिक पत्र जारी किया। 29 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार जिला अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की सूची को प्रदेश नेतृत्व ने स्वीकृति प्रदान की है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है। वाहिद अली की नियुक्ति की खबर मिलते ही कुसमी क्षेत्र में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। समर्थकों ने कहा कि उनके नेतृत्व में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों, कर्मचारियों और कामगारों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद अली ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कुसमी क्षेत्र के असंगठित कामगारों को उनके अधिकारों और शासन की श्रमिक हितैषी योजनाओं के प्रति जागरूक करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने संगठन को ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कामगारों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही। नियुक्ति के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वाहिद अली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply