Breaking News

अम्बिकापुर@कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में महिला कांगे्रस ने खोला मोर्चा

Share


साजिशकर्ताओं के नाम एफआईआर में जोडऩे और निष्पक्ष जांच की मांग,एसपी को सौंपा ज्ञापन
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू से मारपीट के मामले में अब संगठन के महिलाओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। पीडि़त महिला के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं और मारपीट की घटना में कथित रूप से शामिल साजिशकर्ताओं के नाम प्रथम सूचना में शामिल करने की मांग की। महिलाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। दरअसल, 29 अगस्त की रात मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। मामले की शिकायत मणिपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। घायल कांग्रेस नेता का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि मारपीट करने वाले लोगों ने कांग्रेस नेता के साथ ही घर में घुसकर महिलाओं से भी मारपीट की। वहीं घटना के पीछे एक भाजपा नेता की कथित भूमिका होने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मंगलवार को कांग्रेस नेता की पत्नी एवं पीडि़ता गुरप्रीतकौर सिंह सिद्धू के साथ महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने घटना में कथित रूप से साजिश में शामिल लोगों के नाम भी एफआईआर में दर्ज करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। घर में घुसकर कांग्रेस नेता और महिलाओं के साथ मारपीट की घटना गंभीर है।
उन्होंने घटना के पीछे संरक्षण देने वालों की भूमिका की भी जांच की मांग की। इधर, एसपी ने महिलाओं को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।


Share

Check Also

कुसमी/बलरामपुर@ झारखंड के बूचड़खाने ले जाए जा रहे 7 मवेशी बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

Share कुसमी पुलिस की कार्रवाई में स्थायी वारंटी भी पकड़ाया…मारते-पीटते पैदल ले जा रहे थे …

Leave a Reply