Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में बदहाल सड़कें और जर्जर स्कूल…भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

Share


रायपुर,08 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राज्य में शिक्षा व्यवस्था,सड़कों की जर्जर स्थिति और कानून-व्यवस्था को लेकर साय सरकार को कटघरे में खड़ा किया। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा सत्र शुरू हुए 4 महीने हो चुके हैं, लेकिन सरकार बच्चों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे पा रही है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि प्रदेश भर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर छात्र-छात्राएं स्कूल भवन,किताबों और शिक्षकों की कमी को लेकर प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। उन्होंने सरगुजा के शिवपुर का जिक्र करते हुए कहा कि एकलव्य विद्यालय की छात्राएं 3 महीने से बिजली बंद रहने,मेस में खराब खाना मिलने और पढ़ाई न होने के कारण 40 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने निकलीं। उन्होंने शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि समस्याओं को हल करने के बजाय बच्चों के आंदोलनों को कांग्रेस प्रायोजित बताना बेहद शर्मनाक है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बैज ने कहा कि राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर,सरगुजा और जशपुर तक एक भी सड़क ऐसी नहीं बची है,जिस पर आसानी से चला जा सके। पिछले ढाई सालों में सरकार ने न तो नई सड़कें बनाईं और न ही पुरानी सड़कों की मरम्मत कराई। सड़कों के गड्ढे सरकार की नाकामी को दर्शाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजधानी में सड़कों की बदहाली उजागर करने पर एक पत्रकार को जेल तक भेज दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आरटीआई के नाम पर पहले 52 हजार का चालान, फिर 28 हजार जमा कराने के बाद भी जानकारी का इंतजार!

Share दरिमा बीएमओ पर सूचना अधिकार कानून की अनदेखी का आरोप,स्वास्थ्य योजनाओं के खर्च का …

Leave a Reply