6 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी,थाना प्रभारियों के बदलाव से पुलिसिंग व्यवस्था में आएगा बदलाव
-संवाददाता-
सूरजपुर,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 8 पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है, जारी आदेश में 6 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि एक निरीक्षक को रक्षित केंद्र भेजा गया है,पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं,साथ ही आमद-रवानगी की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
प्रतापपुर, प्रेमनगर,ओड़गी और विश्रामपुर के थाना प्रभारी बदले- स्थानांतरण आदेश के तहत निरीक्षक नरेंद्र सिंह को थाना प्रभारी प्रतापपुर से हटाकर थाना प्रभारी प्रेमनगर की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं निरीक्षक दिनेश पुरेना,जो वर्तमान में थाना प्रभारी ओड़गी के रूप में पदस्थ थे,उन्हें थाना प्रभारी प्रतापपुर बनाया गया है,इसी क्रम में निरीक्षक विकास देशमुख को थाना प्रभारी प्रेमनगर से हटाकर थाना प्रभारी विश्रामपुर पदस्थ किया गया है,वहीं निरीक्षक अलरिक लकड़ा को थाना प्रभारी सूरजपुर के पद से हटाकर थाना प्रभारी ओड़गी की जिम्मेदारी सौंपी गई है,थाना विश्रामपुर की कमान संभाल रहे निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का को अब रक्षित केंद्र सूरजपुर भेजा गया है, इसके साथ ही रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक प्रह्लाद कुमार यादव को थाना प्रभारी सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है,इस बदलाव के साथ जिले के कई प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारियों की तैनाती हो गई है।
दो उप निरीक्षकों की भी बदली जिम्मेदारी-थाना प्रभारियों के साथ-साथ चौकी और थाना स्तर पर पदस्थ दो उप निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है, आदेश के अनुसार सउनि योगेन्द्र जायसवाल, जो वर्तमान में चौकी प्रभारी बसदेई के रूप में कार्यरत थे,उन्हें थाना प्रतापपुर पदस्थ किया गया है, वहीं सउनि रघुवंश सिंह,जो प्रभारी जिविशा के रूप में पदस्थ थे,उन्हें चौकी प्रभारी बसदेई की जिम्मेदारी सौंपी गई है,इस तरह जिले में थाना और चौकी स्तर पर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
तत्काल प्रभाव से संभालना होगा नया प्रभार-पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही अधिकारियों को अपनी आमद और रवानगी की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, प्रशासनिक स्तर पर जारी इस आदेश के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पहले भी हो चुका है थाना-चौकी स्तर पर फेरबदल-गौरतलब है कि जिले में हाल के दिनों में भी थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए थे। अब एक बार फिर 8 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास हुआ है, लगातार किए जा रहे प्रशासनिक फेरबदल को पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है, खासतौर पर जिन थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आम जनता से सीधे जुड़ी पुलिसिंग की जिम्मेदारी अधिक होती है, वहां थाना प्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।
अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस- प्रशासनिक दृष्टिकोण से इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों के निराकरण तथा आम लोगों के बीच पुलिस की पहुंच और सक्रियता को बेहतर बनाना माना जा रहा है, नए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यभार संभालने के बाद स्थानीय परिस्थितियों,अपराध के स्वरूप और संवेदनशील क्षेत्रों का आकलन कर पुलिसिंग की प्राथमिकताएं तय करेंगे,वहीं अधिकारियों के अनुभव का उपयोग अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा।
एक नजर में नई पदस्थापना

कुल 8 अधिकारियों के इस फेरबदल से जिले के प्रमुख थाना क्षेत्रों में पुलिस नेतृत्व की नई टीम सामने आई है। अब इन अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता के बीच पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur