ओम शिव सेवा समिति मायापुर की आम बैठक में फैसला,16वें दुर्गोत्सव को भव्य बनाने 16 बिंदुओं पर बनी कार्ययोजना
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। मायापुर स्थित ओम शिव सेवा समिति की आम बैठक रविवार को आयोजित हुई। आगामी शारदीय नवरात्र एवं मां भगवती दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में समिति के कार्यकारिणी गठन के साथ ही इस वर्ष के 16वें दुर्गोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने लगातार 15 वर्षों से पूजा आयोजन के सफल संचालन और सामाजिक सहभागिता को देखते हुए शुभांकुर पाण्डेय को लगातार 16वें वर्ष निर्विरोध अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए उनके नेतृत्व में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
16 बिंदुओं पर बनी सहमति,10 दिन चलेगा आयोजन : बैठक में आगामी 10 दिवसीय दुर्गोत्सव को भक्तिमय, अनुशासित और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मां भगवती की भव्य प्रतिमा स्थापना के साथ सुरक्षित एवं वाटरप्रूफ पंडाल,आकर्षक विद्युत सज्जा और पूजा परिसर की विशेष सजावट की योजना बनाई गई। समिति की ओर से बताया गया कि विद्वान पंडित रामेश्वर तिवारी लगातार 16 वर्षों से दस दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दैनिक पूजन-अर्चन कराते आ रहे हैं। इस वर्ष भी प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा होगी। मां भगवती को नैवेद्य के रूप में फल, दूध-दही एवं पुष्प अर्पित करने की व्यवस्था भी की जाएगी।
जगराता और महाभंडारा रहेगा आकर्षण : नवरात्र के दौरान एक विशेष रात्रि में भव्य जगराता एवं माता की चौकी आयोजित करने की योजना है। इसके साथ समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। माता के आगमन से लेकर विसर्जन शोभायात्रा तक बेहतर साउंड सिस्टम और सुसज्जित वाहनों की व्यवस्था भी की जाएगी।
सदस्यों ने लिया आयोजन सफल बनाने का संकल्प : बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। बैठक में कौशलेन्द्र पाण्डेय,अमरेश तिवारी, सतीश शुक्ल,अशोक पाण्डेय, शुभांकुर पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय,अनिल कुमार मिश्रा, अजय सिंह, हर्ष कुमार पाण्डेय,ऋषभ तिवारी, रवि पाण्डेय,अमित सिंह,अतुल कश्यप,शुभम राय, प्रिंस जायसवाल,पिंटू गुप्ता,मृत्युंजय गुप्ता, राज गुप्ता (राहुल),मुकेश गुप्ता,आयुष सिन्हा, रिशु राज गुप्ता,अनुराग केशरी,करण गुप्ता, अरविन्द तिवारी,सूरज साहू,सूर्या गुप्ता,दक्ष पाण्डेय,राकेश गुप्ता,धनंजय कुमार वर्मा,राजेश केशरी, मनोहर गुप्ता,राहुल जायसवाल,लक्की गुप्ता एवं अंकित कुमार पाण्डेय सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur