Breaking News

अम्बिकापुर@ पिकअप में रखे कपड़ों का गठ्ठर चोरी,पड़ोस के ही दो युवक निकले आरोपी

Share


घुटरापारा में ग्राहक तलाशते पकड़े गए,साड़ी-कपड़ा,तिरपाल और वारदात में इस्तेमाल बाइक समेत 50 हजार का माल जब्त
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
घुटरापारा में पिकअप वाहन में रखे कपड़ों के गठ्ठर की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने वाहन में रखे साड़ी, कपड़े और पुरानी तिरपाल से भरा गठ्ठर चोरी किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल समेत करीब 50 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार घुटरापारा निवासी विकास सोनी आसपास के साप्ताहिक बाजारों में कपड़े बेचने का काम करते हैं। उन्होंने 29 अगस्त को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 और 29 अगस्त की दरम्यानी रात उनके घर के सामने खड़ी पिकअप में रखे कपड़ों में से एक गठ्ठर गायब है। इसमें साड़ी, कपड़ा और पुरानी तिरपाल थी, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई।
पड़ोसियों पर पुलिस को हुआ शक : रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रार्थी के बयान और आसपास की जानकारी के आधार पर पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विकास सोनी के पड़ोस में रहने वाले रोशन राम चेरवा और राज कुमार चेरवा चोरी किए गए कपड़ों को बेचने के लिए घुटरापारा चौक में ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को घुटरापारा राजपूत चौक के पास पकड़ा। पूछताछ में पुलिस के अनुसार दोनों पहले टालमटोल करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर पिकअप से कपड़े, झोला और तिरपाल चोरी करना स्वीकार किया।
बाइक से ले गए थे चोरी का सामान : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कपड़े, साड़ी और अन्य सामान बरामद किया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 15 र्ष्ठं 6108 भी जब्त की गई। मामले में संबंधित अतिरिक्त वैधानिक प्रावधान जोड़े गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन राम चेरवा (24) और राज कुमार चेरवा (26), दोनों निवासी घुटरापारा, पुरानी पानी टंकी के पास,अंबिकापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply